Rajasthan: पोस्‍टर पर किसान की फोटो लगाकर फंसी BJP, 200 बीघा के मालिक ने दर्ज कराया मानहानि का केस

'कांग्रेस का झूठ राज, कर्ज माफी का झूठा वादा' 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम, नहीं सहेगा राजस्‍थान के पोस्‍टर पर फोटो लगाने पर किसान ने दर्ज करवाया मामला।

Farmer poster case against BJP Rajasthan: राजस्‍थान के जैसलमेर के किसान माधुराम ने भाजपा के उस पोस्‍टर पर आपत्ति जताते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया है, जिसमें लिखा है-'कांग्रेस का झूठ राज, कर्ज माफी का झूठा वादा' 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम, नहीं सहेगा राजस्‍थान।

दरअसल, राजस्‍थान समेत पांच राज्‍यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राजस्‍थान में 23 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। भाजपा ने अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची 18 अक्‍टूबर के आस-पास आ सकती है।

Farmer files case against BJP

इस बीच राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में एक पोस्‍टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पोस्‍टर भाजपा की ओर से लगाया है, जिसमें राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार के किसानों की कर्ज माफी योजना का जिक्र है। उसे झूठा वादा करार दिया है।

पोस्‍टर विवाद की वजह उस पर लगी किसान की फोटो है, जिसके बारे में राजस्‍थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा के रिखियों की ढाणी निवासी माधुराम ने दावा किया है कि यह उसकी तस्‍वीर है। साथ ही उसने 10 अक्‍टूबर की शाम को रामदेवरा पुलिस थाने में भाजपा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है।

किसान माधुराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भाजपा ने अपने पोस्‍टर पर उसकी तस्‍वीर बिना इजाजत के इस्‍तेमाल की है। उसकी फोटो वाला पोस्‍टर पूरे राजस्‍थान में लगाया गया है। पोस्‍टर पर लिखा है कि 19 हजार किसानों की जमीन नीलाम हुई है।

किसान माधुराम का कहना है कि उसके पास खुद की 200 बीघा जमीन है। उसकी कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है। ना ही उस पर कोई कर्ज है, लेकिन भाजपा के जमीन नीलाम वाले पोस्‍टर से उसकी प्रतिष्‍ठा का ठेस पहुंची है।

राजस्‍थान तक की एक खबर के अनुसार दो दिन पहले मुख्‍यमंत्री कार्यालय से किसान माधुराम के पास बुलाया आया। सीएम अशोक गहलोत ने किसान से मुलाकात की। इसके बाद किसान ने भाजपा के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवा दिया।

इधर, भाजपा ने भी इस मामले में सफाई दी है। भाजपा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मामले में सफाई देते हुए कहा कि किसान का फोटो मात्र सिम्‍बोलिक था। हमने किसान के बारे में कहीं जिक्र नहीं किया। कांग्रेस इसमें राजनीति कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+