यौन शोषण का आरोपी फलाहारी बाबा बोला- मैं नपुंसक हूं
नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा ने आरोपों से बचने के लिए नया पैंतरा फेंका है। बाबा का कहना है कि वह नपुंसक है। इस मामले में पुलिस को दिए बयान में बाबा ने कहा कि, 'मैं नपुंसक हूं'। मैं किसी का कैसे रेप कर सकता हूं।आपको बता दें कि रेप के आरोप लगने के बाद बाबा की तबियत खराब हो होने की खबरें आईं थी। जिसके चलते निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक अलवर पुलिस को दिए बयान में फलाहारी बाबा ने बताया कि वह जड़ी- बूटी के सेवन से नपुंसक हुआ है। बाबा ने अपने बयान में कहा कि 'एक बार दवा लेने के बाद उसका असर छह महीने तक रहता है। जिसके कारण से वह किसी के साथ यौन संबंध नहीं बना सकते हैं।

वहीं आज राजस्थान पुलिस ने फलाहारी बाबा के आश्रम में छापा मारा है। वहीं अरावली विहार थाने की पुलिस ने मधुसूदन सेवाश्रम के उस कमरे को सील को सील कर दिया जिसमें वो रहता है।
फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पीड़िता ने जीरो एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद अब रास्थान की अलवर पुलिस के सामने भी बयान दर्ज कराए हैं। अपने भाई के साथ पहुंची पीड़िता लॉ ग्रेजुएट है और इसी साल उसने अपनी पढ़ाई पूरी की है।












Click it and Unblock the Notifications