राजस्थान में बिजली संकट: किसानों को दिन की बजाय रात में मिलेगी बिजली, BJP कर रही प्रदर्शन
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों को दिन की बजाय रात में बिजली देने का फैसला लिया है।
राजस्थान में बिजली संकट गहराता जा रहा है। इस किसानों को दिन की बजाय रात में बिजली देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में सीएम अशोक गहलोत ने विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए हैं।
राजस्थान बिजली संकट को लेकर भाजपा गुरुवार को प्रदेशभर में विद्युत कार्यालयों के बाहर प्रदेश भी कर रही है। इसके अलावा युवा और किसान मोर्चा लालटेन मार्च निकालेगा।

बताया जा रहा है कि भरतपुर से आने वाले एक मंत्री ने जिले में विद्युत ट्रिपिंग और कटौती की समस्या को लेकर सीएम अशोक गहलोत से शिकायत की थी। इस पर सीएम ने जयपुर डिस्कॉम के एमडी आरएन कुमावत से संबंध में जानकारी चाही।
पत्रिका की एक खबर के अनुसार मंत्री की शिकायत को लेकर एमडी से जानकारी नहीं मिलने पर सीएम ने खुद ही मंत्री को फोन मिलवाया और वास्तविक स्थिति जानी। फोन पर बातचीत के दौरान भी मंत्री के इलाके में विद्युत कटौती थी।
इधर, राजस्थान में बढ़ते विद्युत संकट की वजह से डिस्कॉम ने उद्योगों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। क्षेत्रवार शाम सात से सुबह पांच बजे बिजली कटौती रहेगी। हालांकि इंडस्ट्री व कैप्टिव पावर प्लांटस को 50 फीसदी लोड पर चलाने की छूट दी गई है। अन्य उद्योगों में केवल पांच फीसदी लोड की मंजूरी रहेगी।
रविवार को औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार व मंगलवार को तथा जयपुर सिटी सर्किल के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
बता दें कि सीएम स्तर पर हुई बैठक में विद्यतु अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि शॉर्ट टर्म बेसिस पर बिजली खरीदी जाएगी। एक्सचेंज से महंगी पर बिजली मिलेगी तो भी खरीदेंगे। कटौती से पहले सूचना प्रभावित क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications