Lok Sabha Election: सचिन पायलट के गढ़ में चुनावी चौपाल,भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त जुबानी जंग

Lok Sabha Election: देशभर में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। गांव-गांव, शहर-शहर, नुक्कड़ हो या चौक चौराहे या फिर हो पंच पटेलों की गपशप सिर्फ एक ही चर्चा हर जगह हो रही है इस बार फिर मोदी सरकार या फिर कांग्रेस करेगी कोई चमत्कार ।

आप सभी सियासी गलियारों की कोरी अफवाहों,चर्चाओं और बेवजह के शोर शराबे वाली खबरों को भूल जाइए। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के सटिक आंकलन और मुद्दों से जुड़ी हर खबर के लिए वन इंडिया डॉट कॉम को लॉगइन किजिए।

election-choupal-in-sachin-pilots-stronghold-fierce-war-of-words-between-bjp-congress-supporters

वन इंडिया डॉट कॉम पर आपकों राजस्थान से लेकर देशभर के हर हिस्से की सटिक खबरें,सटिक आंकलन के साथ पढ़ने और देखने को मिलेगी। वन इंडिया की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग कर आप तक सटिक और आपसे जुड़े मुद्दों की खबरें पहुंचा रहा है।

Recommended Video

    Lok Sabha Election:सचिन पायलट के गढ़ में चुनावी चौपाल,भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त जुबानी जंग

    आज हमारी टीम ने राजस्थान की सबसे चर्चित लोकसभा सीट टोंक-सवाईमाधोपुर जहां से सचिन पायलट दूसरी बार विधायक है और देवली-उनियारा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हरीशचंद्र मीना को कांग्रेस ने उम्मीद्वार बनाया है। तो वहीं भाजपा ने तीसरी बार हैट्रिक की मंशा को पूरी करने के लिए सुखबीर सिंह जौनापुरिया को प्रत्याशी बना मैदान में उतारा है।

    हमारें संवाददाता ने जब राजस्थान की नवाबी नगरी और सचिन पायलट के गढ़ टोंक में शहरवासियों से रात्रि चौपाल के दौरान बातचीत कर उनके जख्मों की बात की तो कोई पायलट की अनदेखी की पीड़ा सुनाता नजर आया तो कोई भाजपा की गुटबाजी की ।

    हमारे संवाददाता ने जब बातचीत की तो यहां रहने वाले मुस्लिम परिवार के लोगों भाजपा के पक्ष में वोट डालने का ऐलान तक कर दिया। कहते हैं कि पायलट ने पांच साल में कोई विकास नहीं करवाया

    कांग्रेस समर्थकों ने भी टोंक को पायलट की प्रतिष्ठा बता कर जिताने का दावा कर दिया। शहर की समस्याओं के साथ खुद की समस्या बताते हुए भाजपा और कांग्रेस आपस में उलझ भी पड़े।

    टोंक शहर के बाशिंदे अशोक बैरवा ने बातचीत में भाजपा प्रत्याशी और दो बार के सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की कार्यशैली को लेकर खुलकर आरोप लगाए। बैरवा ने बताया कि पिछले 10 सालों में सुखबीर सिह जौनापुरिया ने गोद लिए आदर्श ग्राम पंचायत बनाई कांटोली की सुध नहीं ली, दूसरे चरण में फिर से टोंक के डारडाहिंद ग्राम पंचायत को गोद ले लिया और आज इन पंचायतों के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे है।

    पन्नालाल टाक ने बताया किया सचिन पायलट के आने से उम्मीद जगी थी कि शहर का विकास होगा, रोजगार आएंगे लेकिन ना तो रेल आई ना कोई विकास हुआ। ना ही 10 सालों में सांसद जौनापुरिया कोई योजना लेकर आए । हालांकि शहर में कुछ काम काज हुए।

    राजाराम वैष्णव ने तो यहां तक कह दिया कि हर आदमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। पिछले 10 सालों से मोदी ने खुब काम किए है। राम मंदिर बना दिया। अब एक बार फिर से मोदी आएंगे और देश में 400 पार जाएंगे। हालांकि सुखबीर सिंह जौनापुरिया के काम काज के आंकलन को लेकर बोलते हुए कहा कि 10 साल में रेल नहीं ला पाए। ना तो भाजपा के नेता रोजगार पैदा कर पाए ना कांग्रेस रोजगार के इंतजाम कर पाए।

    एक मुस्लिम युवा ने कांग्रेस और भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां वादे तो करती है लेकिन काम आधे अधूरा ही करती है। मोदी के जितने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी दिल्ली में जितेंगे और यहां के सांसद यहां से जितेंगे । यहां के सांसद जिते तो यहां विकास के काम काज करे।

    शहरवासी ने विकास की पोल खोलते हुए अपने 30 साल के जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब तक ना कोई विकास हुआ ना ही कोई बदलाव हुए। पिछले 30 सालों में शहर की ना तो सूरत बदली ना सीरत बदली। वोट किसी को भी कोई भी दे लेकिन जो भी जीते बस यहीं उम्मीद है कि काम काज होना चाहिए।

    एक टैम्पू चालक ने रोजगार की पीड़ा सुनाते हुए कहा कि टोंक शहर में सिर्फ एक ही रोजगार का साधन है कि दिनभर टैम्पों चलाओं और शाम को खाना खाकर सो जाओ ,ना भाजपा ने विकास किया ना तो कांग्रेस ने विकास किया। कोई सरकारे विकास नहीं कर रही है बस बेरोजगारी फैल रही है।

    अशोक बैरवा ने सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के 10 सालों के कार्यकाल की पोल खोलते हुए दावा किया अगर सुखबीर सिंह 10 साल के कार्यकाल में 10 काम भी बड़े गिना दे। ट्रैन लाने का दावा किया था आज तक ट्रैन नहीं ला पाए।

    आम रास्ते में चल रहे दुपहिया वाहन चालकों ने आम रास्तों के विकास कार्यों की पोल खोल दी । कहा कि ना तो सड़कें बनी ना विकास हुए। सड़कों में गड्डे है। ना तो पायलट ने काम किया ना जौनापुरिया ने काम किया।

    ऑटो चालक ने तो बेरोजगारी को लेकर ऐसी पीड़ा सुनाई की पायलट और सुखबीर सिंह की आंखे खोल कर रख दी। इसके बाद तो एक दुपहिया वाहन चालक मुस्लिम युवक ने कांग्रेस नेताओं की ऐसी पोल खोली की हर कोई सन्न रह गया।

    मुस्लिम युवक ने कहा कि सड़क में गहरे गड्डे से ऐसा हादसा हुआ कि एक बुजुर्ग महिला की कमर टूट गई । हमारी कोई सुनवाई होती ही नहीं ना तो कांग्रेसी नेता हमारी सुनती है। अब तो हम भाजपा को ही वोट देंगे।

    जब हमारे संवाददाता ने सवाल किया कि कुछ भाजपा समर्थक मानते है कि मुस्लिम भाजपा को वोट नहीं देते तो तपाक से बोलते हुए कहा कि चाहे हम हमारी गर्दन कटवा दे लेकिन फिर भी कोई नहीं मानेंगे। इसके बावजूद भी हम भाजपा को ही वोट देंगे।

    अब इन बयानों के बाद पायलट क्या रणनीति इस चुनाव को जिताने के लिए बनाएंगे यह देखने वाली बात होगी... फिलहाल इस लोकसभा सीट पर भाजपा से तीसरी बार सुखबीर सिंह जौनापुरिया मैदान में हो तो कांग्रेस से हरीशचंद्र मीना..,जो टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक भी हैं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना के भाई भी है।

    पिछले लोकसभा चुनावों में दोनों भाई दौसा लोकसभा सीट आमने सामने चुनाव लड़ चुके हैं। जहां हरीशचंद्र मीना अपने ही भाई को हराकर भाजपा के सांसद थे। लेकिन बाद में भाजपा से मोह त्याग कर कांग्रेस में शामिल हुए और देवली उनियारा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+