छोटो भाई को बचाने में बड़े भाई ने लगाई जान की बाजी, दोनों की मौत, पिता ने छुड़ाना चाहा तो चली गई बिजली

राजस्‍थान के झालावाड़ जिले के जगदीशपुरा रोड पर चौकड़ी दरवाजे के पास एक खेत में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर करंट की चपेट में आए छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई ने जान की बाजी लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कैलाश माली को छोटा बेटा 22 वर्षीय निर्मल शोच करने गया था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक निर्मल वापस नहीं आया तो उसका बड़ा भाई 28 वर्षीय सोनू उसकी तलाश में निकला तब वह भी तारबंदी में आ रहे करंट की चपेट में आ गया।

Real Brother death

करंट लगने पर सोनू जोर-जोर से चिल्‍लाने लगा तो उसकी आवाज सुनकर पिता कैलाश माली मौके पर पहुंचे। तब दोनों बेटे पड़ोस के खेत में बेहोश पड़े थे। पिता ने छोटे बेटे को हाथ लगाया तो उसे करंट का झटका लगा।

कैलाश भी करंट की चपेट में आ जाते, मगर गनीमत यह रही कि उसी समय बिजली गुल हो गई। ऐसे में उनकी जान बच गई। करंट लगने की सूचना पर आस-पास लोग मौके पर एकत्रित हुए और निर्मल और सोनू को अस्‍पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्‍सकों ने दोनों सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। दो जवान बेटों की एक साथ मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार सोनू पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह फूल मालाओं का ठेला भी लगाता था। सोनू की कुछ माह पूर्व ही सगाई हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+