कुख्यात बदमाश लादेन को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए ये लोग, राइफल तक छीन ली थी

धौलपुर। कुख्यात बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन गुर्जर को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर ले जाने के मामले में कंचनपुर थाना पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना प्रभारी बालकृष्ण फौजदार ने बताया कि 27 अक्टूबर को लादेन गुर्जर ने हथियार के दम पर बथुआ का नगला गांव में उत्पात मचाया था।

eight people arrested in laden escape case of kanchanpur dholpur

जिस पर ग्रामीणों ने कंचनपुर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाकर लादेन और उसकी बंदूक को पुलिस के हवाले कर दिया। लादेन को लेकर जब पुलिस वापस थाने की ओर आ रही थी तब पुलिस का रास्ता रोककर लादेन के गांव के लोगों ने उसे पुलिस के कब्जे से मुक्त करा लिया साथ ही जब्त की गई राइफल भी छीन ली थी।

लादेन के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दर्जनभर जगहों पर छापेमारी भी की। लादेन की गिरफ्तारी में सफलता न मिलने के बाद पुलिस ने कंचनपुर थाने में एएसआई द्वारा दर्ज कराए गए मामले में पुलिस के कब्जे से आरोपी लादेन को छुड़ाने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लादेन के गांव के रहने वाले हैं। जिन्हें आर्म्स एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+