Eid Al-Adha Bakrid 2023: गर्दन पर 'अल्लाह' लिखे बकरे को 7 लाख में भी नहीं बेच रहा मालिक

ईद उल-अजहा यानी बकरीद 2023 के चंद दिन शेष रह गए हैं। ईद नजदीक आते ही बकरा मंडी में रौनक बढ़ गई है। बिकने के लिए खूब बकरे आए हैं।

ईद 2023 से पहले राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव गाड़ाखेड़ा में एक बकरा चर्चा का वजह बना हुआ है। वजह ये है कि बकरे की बोली 7 लाख रुपए तक पहुंच गई है, मगर मालिक इतने लाख रुपए में भी बकरे को बेचने को तैयार नहीं है।

Eid Al-Adha Bakrid 2023

न्‍यूज 18 की एक खबर के अनुसार गांव गाड़ाखेड़ा के दिनेश कुमार चार पांच साल बकरी पालन कर रहे हैं। उनके पास एक बकरे की गर्दन अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है, जिसकी डिमांड सबसे ज्‍यादा है।

दिनेश कुमार कहते हैं कि अल्लाह नाम लिखा उनका बकरा कुदरत का करिश्‍मा है। लोग ईद 2023 पर उसे सात लाख रुपए में भी खरीदने को तैयार हैं।

ईद पर बकरे की कुर्बानी क्‍यों देते हैं?

मान्यता है कि एक बार अल्लाह ने इब्राहिम की निष्ठा को परखने के लिए उनके सपने में आए और सबसे प्‍यारी चीज की कुर्बानी देने को कहा। इस पर इब्राहिम ने अपने बेटे इस्माइल को बलि के लिए चुना। कुर्बानी के समय अल्लाह ने इस्माइल की जगह एक बकरे को खड़ा कर दिया। तब से इब्राहिम की निष्ठा और समर्पित होने की भावना का जश्न मनाने के लिए बकरीद मनाई जाती है। कुर्बानी के बकरे का एक भाग गरीबों में दान और दूसरा भाग दोस्तों-रिश्तेदारों को दिया जाता है। बचा हुआ हिस्सा परिवार के लोग खाते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+