Lok Sabha Election: पहले चरण के चुनाव में दिखा मतदान बहिष्कार का असर, इन दो गांवों में हुई वोटिंग

Lok Sabha Election: राजस्थान की 25 में से 12 लोकसभा सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। झुंझुनूं जिले में दो ऐसे गांव थे जिन्होने एक भी वोट नहीं डाला। हद की बात तो यह हुई कि दो अन्य गांवों में सिर्फ एक- एक वोट डाला गया।

लोकसभा चुनावों के पहले चरण की 19 अप्रैल को हुई वोटिंग के बाद झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के दो गांवों में एक भी वोट नहीं डालने की सनसनीखेज जानकारी आई है। जबकि दो गांवों में सिर्फ एक-एक वोट का खाता खुला है।

effect-of-voting-boycott-visible-in-first-phase-in-jhunjhunu-rajasthan-no-voting-took-place

देश में लोकसभा चुनावों को लेकर सरकारी मान्यता है कि इसे लोकतंत्र का महोत्सव बतौर मनाया जाता है। लेकिन इस बार राजस्थान में मतदान के पहले चरण के बाद जो आंकड़े आए उन्होने सभी को चौंका दिया।

राजस्थान में 19 अप्रैल शुक्रवार को पहले चरण के मतदान में जहां प्रदेश के 12 लोकसभा सीटों के लाखों मतदाता इस महोत्सव में लोकतंत्र के लिए आहुति दे रहे थे। तब ही झुंझुनूं जिले दो गांव हमीनपुर और गाडोली ऐसे थे जिन्होने बहिष्कार का ऐलान कर एक भी वोट नहीं दिया।

झुंझुनूं जिले के गांव हमीनपुर,गाडोली गांव में मतदान का पूर्ण बहिष्कार किया गया है। यहां मतदाताओं ने एक भी वोट नहीं डाला है उधर बनगोठड़ी व ठक्करवाला गांव में मात्र एक-एक जनों ने वोट डाला। गांव धीधवां बीचला में मात्र दो मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। काजी गांव में बहिष्कार का मिला जुला असर रहा। यहां 1284 में से 137 लोगों ने मतदान किया

बता दें कि जिन पोलिंग पर मतदान नहीं हुआ वहां 19 अप्रैल के दिन मतदान कर्मी दिनभर राह देखते रह गए. लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण वोटिंग करने नहीं पहुंचे हैं. गांव हमीनपुर,गाडोली चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+