एक लाख की घूस लेते पकड़ा गया ई-मित्र संचालक, परिवादी के पिता की मौत पर उठाना चाहा फायदा
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक लाख की घूस लेते ई-मित्र संचालक को पकड़ा है। श्रम विभाग से क्लेस पास करवाने की एवज में यह राशि ली थी।
राजस्थान एसीबी डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान काई (एसआईयू) जयपुर एएसपी संदीप सररस्वत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करवाया किया गया।

शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता का निधन हो गया। श्रमिक डायरी के आधार पर श्रम विभाग से क्लेम पास करवाने के बदले जयपुर की फागी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लसाडिया में ई-मित्र संचालक एक लाख रुपए की घूस मांग रहा था।
एसीबी एसपी सज्जन कुमार द्वारा मय टीम के ट्रेप की कार्रवाई की गई। आरोपी विश्राम गुर्जर ई-मित्र संचालक ने परिवादी से एक लाख रुपए (30 हजार नकद व 70 रुपए डमी करेंसी) के रूप में लिए।












Click it and Unblock the Notifications