Rajasthan: शादी के बाद रात को बिना दूल्हे के ससुराल पहुंची दुल्हन, जानिए बीच रास्ते से कहां गया दूल्हा?
राजस्थान के भरतपुर से हरियाणा पुलिस ने दूल्हे शकील को एक करोड़ के मामले में अरेस्ट किया है।
Dulha Arrested from Rajasthan: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की धूमधाम से विदाई हुई। ससुराल वाले दोनों के स्वागत की तैयारी में थे। इस बीच खबर मिली कि दुल्हन अकेली ही ससुराल आ रही है। उसके साथ दूल्हा नहीं है। एक बारगी तो सबके होश उड़ गए। हालांकि बाद में हकीकत पता चला तो हर कोई हरियाणा पुलिस को इस खास मौके पर भला-बुरा कहता नजर आया।
दरअसल, राजस्थान के नए जिले डीग के गोपालगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव रायवका के शकील की गुरुवार को शादी हुई। शादी में सारी रस्मे खुशी-खुशी से सम्पन्न हुई। विदाई के बाद गुरुवार रात को वह अपनी दुल्हन के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था।

रास्ते में नाकाबंदी पर हरियाणा की सोनीपत पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने शकील की गाड़ी रुकवाई और एक करोड रुपए का सेक्सटॉर्शन के मामले में दूल्हे शकील को गिरफ्तार करके अपने साथ हरियाणा ले गई। दुल्हन को शकील को अन्य रिश्तेदारों के साथ उसके घर भेज दिया। ऐसे में दुल्हन बिना दूल्हे के ही पहली बार अपने ससुराल पहुंची।
डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार हरियाणा के सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने शकील के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने सेक्सटॉर्शन के जरिए उससे एक करोड़ रुपए हड़प लिया। सेक्सटॉर्शन मतलब मोबाइल पर वीडियो कॉल अश्लील हरकतें की जाती हैं। फिर उस वीडियो को रिकॉर्ड करके सार्वजनिक करने की धमकी देकर सामने वाले को ब्लैकमेल करते हुए उससे रुपए हड़पे जाते हैं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications