भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से नशे की तस्करी, 5 हेरोइन सप्लाई करते पांच को पकड़ा
श्रीगंगानगर, 14 अप्रैल। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकवाद के साथ अब पाकिस्तान ने भारत में नशे की तस्करी का नया तरीका खोज निकाला है।

दरअसल, राजस्थान से सटी भारत-पाक सीमा से लगातार नशे के कारोबार की खबरें आ रही है। इस बीच बीएसएफ, सीआईडी और पुलिस ने 5 हेरोइन तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी भारत में कर रहे थे।
इससे पहले भी कई बार ड्रोन से हेरोइन की सप्लाई के बारे पुलिस और सेना को पता चला था, जिसके बाद 4 से 5 मार्च के बीच आधी रात को बीएसएफ ने एक पाक ड्रोन को भी खदेड़ा था। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद से सीआईडी सक्रिय हो गयी थी।
मुखबिर की सूचना पर सीआईडी ने सबूत जुटाए। जिसके बाद बीएसएफ, सीआईडी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर 5 हेरोइन तस्करों को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तान से पिछले 5 महीने में कई बार हेरोइन ड्रोन के जरिए मंगवाई गयी। जिसे पंजाब भेजा जाता रहा है।
मीडिया से बातचीत डीएसपी जयदेव सियाग ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी 6 MSR और पुरानी बिंजोर के रहने वाले हैं। जिनसे अब नशे के इस कारोबार का पंजाब लिंक पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के तस्कर हेरोइन और नशे के दूसरे सामान को पंजाब की जगह अब राजस्थान बॉर्डर से सप्लाई करने में जुटे हैं। बीते कुछ महीनों में पाक तस्कर, बर्बादी के नशे के सामान को बाड़मेर और बीकानेर से भी भेजने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन तारबंदी और सेना की सतर्कता के चलते नाकाम हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications