Exclusive Interview: वन इंडिया से चर्चा में बोले डॉक्टर किरोड़ी, पेपर लीक, आरएएस और मंत्री पद पर किया खुलासा ?
Rajasthan Kirodi Lal Meena News: राजस्थान की सियासत में भाजपा के सवाईमाधोपुर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डाक्टर किरोड़ी लाल मीना आज देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर समाज के लोगों की नब्ज टटोलने उनियारा के खेड़ली गांव पहुंचे जहां हनुमानजी भगवान के मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।
इस दौरान डाक्टर किरोड़ी लाल मीना ने वन इंडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि मुझे सिर्फ यहां समीकरण समझ कर आलाकमान को रिपोर्ट देनी है। यहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के मन की बात प्रदेश को बतानी है और आज में वहीं करने यहां आया हूं।
पेपर लीक से सवालों पर खुलासे को लेकर डॉक्टर किरोड़ी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राज में ऐसी कोई भर्ती नहीं थी जिसका पेपर लीक नहीं हुआ हो और बड़े पैमाने पर लेनदेन हुई है।

कांग्रेस के असरदार लोगों ने अपने लोगों का इन भर्तियों में चयन करवाया, जिसकी जांच एसओजी कर रही है और अब तक 156 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरपीएससी सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बड़े मगरमच्छों के सवाल पर किरोड़ी लाल मीना बोले कि अभी तो ओर बढ़े मगरमच्छ है जिनकी गिरफ्तारी होनी है।
"बड़े मगरमच्छ" आखिर यह है कौन ? इसके सवाल पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने दो टूक शब्दों में कहा कि नाम बताना ठीक नहीं है, उजागर करना ठीक नहीं है। एक तो सुरेश ढाका है जो अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। मगरमच्छ एसओजी को पता है कि यह कौन है ?
विधानसभा उपचुनावों को लेकर किरोड़ी के बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवालों पर कहा कि यहीं बड़ी जिम्मेदारी है कि चुनावों में प्रचार करना है, पार्टी प्रत्याशियों को जिताना है। मुझे यहां भी आना पड़ेगा तो मैं पहले ही अपनी तैयारी पूरी करने आया हूं।
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में जीत के समीकरण पर डॉक्टर किरोड़ी लाल ने कहा कि हम सभी सीटें जितेंगे।
बांसवाड़ा, खींवसर, दौसा और देवली-उनियारा में भाजपा की फंसी हुई सियासत पर डॉक्टर किरोड़ी लाल ने कहा कि कोई फंसी हुई नहीं है, मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करूंगा, जितकर निकालेंगे सीटों को। यह जो सीटें आप गिनवा रहे है मेरी गारंटी है कि मैं निकलवाउंगा।
मीना हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आज डॉक्टर किरोड़ी ने बेहद अहम खुलासा किया, विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों भाजपा पार्टी की हार पर किरोड़ी ने कहा कि वहां जो फैसला होता है उस पर सब अमल करते है। लेकिन एक मेजोरिटी से फैसला नहीं हो सकता है। दूसरे समाज के वोट अबकी बार हमें मिल नहीं पाए, वो गलती अब हम सुधारेंगे।
राजस्थान में आंदोलनों के सवाल पर डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि यह मेरी आदत है और मैं यह आगे भी करता रहूंगा, बिते दिन ही खुलासा करके आया हूं। सरकार तक हर जानकारी पहुंचाना मेरा काम है। जनता की समस्याओं को रखना भी मेरा काम है।
पेपर लीक, आरएएस पेपर के बाद वक्फ बोर्ड की सम्पतियों के अवैध बेचान के खुलासे के सवाल पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव फजल उर रहमान ने देशभर में वक्फ बोर्ड की जमीनों को बेच दिया, मंदिरों की जमीनों को बेच दिया, सरकारी जमीने बेच दी, आदिवासियों तक की जमीनें भी बेच दी।
जो जमीन वो बेच रहे है अब उनकों चिंता लग रही है कि अगर वक्फ कानून लागू हो गया तो आम मुस्लमान को फायदा होगा, हमारे अधिकारी मारे जाएंगे,इसलिए उनकों चिंता हो रही है और अब उनकों भी गिरफ्तार करवाएंगे जिस तरह से उन्होने फर्जीवाड़े किए है।
मुस्लिम समाज में चल रहे भाजपा विरोधी मैसेज पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने सीधे शब्दों में समझाते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। मुफ्त सिलेंडर मिला तो पहले मुस्लिम को मिला, एनएफएसए में गेहूं मिले तो मुस्लिम को मिले, बिजली का फायदा भी सबकों मिला है। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिला है।
लेकिन भाजपा विरोधी कुछ मुस्लिम लोग है जो इनको डर दिखाते है कि भाजपा आ गई तो तुमकों हिंदुस्तान से निकाल देंगे, यह भय बैठाके मुस्लमानों के वोट ले रहे जबकि ऐसी बात नहीं है।
अजमेर दरगाह के सचिव के बयानों पर दो समुदाय के टकराव को सुलह करवाने के सवालों पर डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि यह जिम्मेदारी हमारी है। हम सबकों समझाएंगे कि भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है उनकी हितेषी है।












Click it and Unblock the Notifications