Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खोला मोर्चा, जानिए भाजपा पर क्यों बरसे गोविंद ?
Rajasthan Congress bjp Politics: राजस्थान के कोटा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज पीसीसी चीफ डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा को जमकर घेरा।
राजस्थान कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। भजनलाल सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले पर सवाल उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया को ज्वाईनिंग लेटर बांटकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
राजस्थान की भाजपा सरकार ने शनिवार को रोजगार उत्सव का आयोजन कर कई लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही सरकार ने हर महीने सरकारी नौकरी की बहाली निकालने के साथ-साथ संभाग स्तर पर रोजगार मेले लगाने की बात कही।

लेकिन भाजपा सरकार के रोजगार मेले के साथ-साथ सरकार की नीति-रीति पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। राजस्थान कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले पर निशाना साधा है।
डोटासरा ने कहा कि इन्होंने रोजगार मेला लगाया, वो यह तो बता दें कि कितनी भर्ती निकाली, कितनी नौकरी दी, कितनों को भत्ता दिया है।
यह नियुक्ति का ढोल बजा रहे हैं, यह सभी कांग्रेस के शासन काल में भर्ती निकली, परीक्षा हुई और परिणाम आया। कुछ लोगों की ज्वाइनिंग नहीं हुई थी, उन्हें पत्र देकर आज अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इन्हें पहले ही नियुक्ति देनी चाहिए थी। लेकिन अधिकारी, नेता में सामंजस्य नहीं था, इसलिए कर नहीं पाए।
भजनलाल सरकार ने कल ही जिलों की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया था। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि जहां कलेक्टर और एसपी बैठ गया है, वहां क्या यह जिले खत्म कर देंगे। तहसील इधर से उधर कर सकते हैं।
जिले खत्म करना इनके बस में नहीं है, साथ ही एकल पट्टा में जांच कमेटी गठित करने के सरकार के फैसले पर डोटासरा ने कहा कि एकल पट्टा में यह सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि इस मामले में कुछ नहीं है। अब यह क्या जांच करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने विधानसभा सत्र से पहले अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से राजस्थान का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह कैसा होगा, इनका अब तक का कार्यकाल बता रहा है।
अब तक यह योजना की जांच करेंगे, नाम बदलेंगे, जेल भेजेंगे, दिल्ली की हाजिरी, इसी में दिन बीते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर भी डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि हम विधानसभा में सरकार को घेरेंगे।
उन्होंने कहा कि हमकों तो ऐसा मान लिया कि हम अफगानिस्तानी हैं। हम राजस्थान में सवाल नहीं पूछ सकते। सीएम और कोई भी मंत्री जवाब नहीं दे रहा। अगर कोई सवाल उठाता है तो सरकार के नुमाइंदे को जवाब देना चाहिए ताकि जनता में स्पष्टता रहे।
गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर से कोटा आईजी को लेकर पलटवार करते हुए बोले कि उनकों अपने काम को ईमानदारी से करना चाहिए।
वह भाजपा नेताओं के कहने पर कांग्रेस नेताओं पर मुकदमें कर रहे हैं। वह मुझ पर और टीकाराम जूली पर मुकदमें कर रहे हैं।
वो गलत करेंगे तो कौन नहीं बोलेगा। उन्होंने प्रमाण दे दिया कि वह भाजपा के कहने पर चल रहे हैं। वहां कोई हिंसा नहीं हुई फिर भी मुकदमा दर्ज किया। एक घटना के दो दो मुकदमें किए है, यह क्या तरीका है। वह करें गिरफ्तार मैं तो यहीं बैठा हूं।












Click it and Unblock the Notifications