'...ये सच नहीं, कांग्रेस पर टिप्पणी उनकी आदत', CM गहलोत को लेकर अमित शाह के बयान पर डोटासरा

राजस्थान के भरतपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा के भाजपा नेता हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं।

Govind Singh Dotasara

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के बयान पर भाजपा (BJP) की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि शाह हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। कांग्रेस के खिलाफ गलत बयान देना उनकी आदत बन गई है।

शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के भरतपुर जिले में पहुंचे थे। जहां वे एक रैली में शामिल हुए। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस में कथित आंतरिक कलह पर भी उन्होंने टिप्पणी की। जिसको लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया।

डोटासरा ने कहा कि जब चुनाव नजदीक होते हैं तो अमित शाह और अन्य भाजपा के नेता केवल नारेबाजी करते हैं। अब अमित शाह को कोई इसलिए गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि वे हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं।

दरअसल, शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहे गृहमंत्री अमित शाह ने भरतपुर में एक रैली के दौरान गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री ने सीएम अशोक गहलोत पर राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मौजूदा सरकार के शासनकाल के दौरान महिलाओं से साथ दुर्व्यवहार और दंगे जैसी घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन सीएम को सिर्फ अपनी कुर्सी की परवाह है।

शाह ने कांग्रेस पार्टी के भीतर कथित रूप गहलोत और पायलट धड़ों के बीच संगठनात्मक स्तर पर मतभेद को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के फंड में सीएम अशोक गहलोत का बड़ा कॉन्ट्रीब्यूशन है। सीएम के आगे कांग्रेस में सचिन पायलट का नंबर नहीं आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+