Diya Kumari Net Worth: राजस्थान के खजाने की मालकिन दीया कुमारी कितनी अमीर? Budget 2025 पेश कर दे रहीं सौगातें
Diya Kumari Net Worth: राजस्थान की डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी 19 फरवरी 2025 (बुधवार) सुबह 11 बजे से राजस्थान विधानसभा में राजस्थान बजट 2025-26 (Rajasthan Budget 2025 ) पेश कर रही हैं। ग्रीन बजट व विकसित राजस्थान की थीम पर राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट है। राजस्थान बजट 2025 से आमजन को ढेरों उम्मीदें हैं।
बतौर वित्त मंत्री 'राजस्थान के सरकारी खजाने' की मालकिन व जयपुर के विद्याधरनगर से भाजपा विधायक दीया कुमारी खुद भी काफी अमीर हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव आयोग में जमा कराए गए हलफनामे के मुताबिक, दीया कुमारी की नेटवर्थ करीब 19 करोड़ रुपये है।

राजस्थान बजट 2025 के मौके पर आइए जानते हैं वित्त मंत्री दीया कुमारी की संपत्ति का पूरा विवरण, जिसमें उनके पास नकद, बैंक जमा राशि, शेयरों में निवेश और ज्वैलरी जैसी संपत्तियां शामिल हैं।
दीया कुमारी नेटवर्थ 2025 का विवरण (Diya Kumari Net Worth 2025 Details )
कैश: उनके पास 75,600 रुपये
बैंक खाता: विभिन्न बैंकों में 2,90,84,555 रुपये जमा
शेयरों में निवेश: दीया कुमारी ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश शेयर बाजार में किया है।
गहनों की कीमत: दीया कुमारी के पास 75 लाख रुपये की ज्वैलरी है।

दीया कुमारी की अन्य संपत्तियां और लोन
चुनावी हलफनामे में दीया कुमारी ने यह भी बताया कि उनके नाम पर कोई कृषि भूमि, कॉमर्शियल बिल्डिंग, घर या फ्लैट नहीं है। इसके अलावा, उनके पास किसी भी प्रकार का लोन या देयता भी नहीं है।
Diya Kumari Education and Investments: दीया कुमारी की शिक्षा व निवेश
जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी ने लंदन के पार्संस आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग डिप्लोमा हासिल किया है। वे पारिवारिक बिजनेस, बैंक ब्याज और म्यूचुअल फंड से अपनी आय प्राप्त करती हैं। दीया कुमारी की संपत्ति में उनके पास जीवन बीमा या स्वास्थ्य बीमा जैसी कोई पॉलिसी नहीं है, और वे सेविंग स्कीमों में भी निवेश नहीं करतीं।

दीया कुमारी राजनीतिक सफर और व्यक्तिगत जीवन (Diya Kumari Political Journey and Personal Life)
- दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी के घर हुआ।
- जयपुर के राजमहल में पैदा हुईं दीया कुमारी ने साल 1994 में नरेंद्र सिंह से लव मैरिज की। दोनों का साल 2018 में तलाक हो गया।
- दीया कुमारी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह व एक बेटी गौरवी सिंह है।
- जयपुर के शाही परिवार में पली-बढ़ी राजकुमारी दीया कुमारी ने भाजपा ज्वाइन की और साल 2013 में सवाई माधोपुर सीट पर NPP के किरोड़ी लाल मीणा को हराकर पहली बार विधायक बनीं।
- सवाई माधोपुर सीट पर भाजपा की दीया कुमारी को 57,384 व किरोड़ीलाल मीणा को 49,852 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 7532 वोट रहा था।
दीया कुमारी राजसमंद से सांसद भी रहीं
राजस्थान की राजनीति में सक्रिय होने पर भाजपा ने दीया कुमारी को लोकसभा चुनाव 2019 में राजसमंद सीट से उतारा। दीया कुमारी ने 863,039 और कांग्रेस के देवकीनंदन (काका) ने 3,11,123 वोट हासिल किए। दीया कुमारी ने 5,51,916 वोटों से जीत दर्ज की।
दीया कुमारी विधायक विद्याधरनगर जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने जयपुर की विद्याधरनगर सीट पर पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के दामाद वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी तक का टिकट काटकर दीया कुमारी पर दांव लगाया।विद्याधरनगर सीट पर दीया कुमारी ने 158516 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71368 वोटों से हरा दिया। सीताराम को 87148 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट में भजनलाल सरकार किसानों के लिए कर सकती ये बड़ी घोषणाएं
यह भी पढ़ें - Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, इन IAS अफसरों ने तैयार किया बजट
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 Expectations: राजस्थान बजट में क्या-क्या हो सकती हैं घोषणाएं? देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications