Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट में भजनलाल सरकार किसानों के लिए कर सकती ये बड़ी घोषणाएं
Rajasthan Budget 2025: 19 फरवरी 2025 को राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में किसान वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
Rajasthan AgricultureBudget 2025: कृषि कर्ज का दायरा बढ़ेगा
किसानों को बिना ब्याज के फसली कर्ज की योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव हो सकता है। सहकारी बैंकों को इस योजना का विस्तार करने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि छोटे और बड़े किसानों को बिना ब्याज कर्ज मिलने की सुविधा मिल सके। इसके अलावा, सहकारी बैंकों से लंबी अवधि के कर्ज देने की सुविधा भी बढ़ाई जा सकती है, जिससे किसानों को खेती के लिए वित्तीय मदद में आसानी हो। सरकार सहकारी बैंकों और भूमि विकास बैंकों को अतिरिक्त बजट देने की घोषणा भी कर सकती है।

सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा: किसानों के लिए दिन के समय सिंचाई के लिए बिजली देने की घोषणा की जा सकती है, जो उनके उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा।
MSP In Rajasthan Budget 2025: एमएसपी पर बोनस बढ़ाने की योजना
किसानों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदी जाने वाली गेहूं और अन्य फसलों पर बोनस को बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस है, जिसे बढ़ाकर 200 रुपए या इससे अधिक किया जा सकता है।
नई योजनाएं और सुविधाएं
राजस्थान एग्रीकल्चर एक्सीलेटर मिशन: किसानों को बेहतर कृषि तकनीक और संसाधन प्रदान करने के लिए इस मिशन की घोषणा की जा सकती है।
खाद बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए एक्शन प्लान: कृषि क्षेत्र में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
पीएम किसान समृद्धि केंद्र: हर ग्राम पंचायत में किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं, जहां किसानों को कृषि संबंधी सेवाएं और जानकारी मिल सकेगी।
कृषि उपकरणों की सुविधा: किसानों के लिए नए कस्टमर हायरिंग केंद्र खोले जा सकते हैं, जहां वे किराए पर ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।
जैविक खेती के लिए ब्लॉक: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में नए ब्लॉक बनाए जा सकते हैं।
फसल स्टोरेज के लिए गोदाम: किसानों के लिए नए गोदामों का निर्माण किया जा सकता है, ताकि वे अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकें।
तिलहन और दलहनी फसलों का समर्थन: दलहनी फसलों की एमएसपी पर खरीद के लिए लक्ष्य बढ़ाए जा सकते हैं, और तेल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सहकारी तेल मिलों का प्रोत्साहन भी हो सकता है।
मक्के और तिलहन की खरीद: मक्का और अन्य तिलहन उत्पादों के लिए एमएसपी पर खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है।
राजस्थान बजट 2025 में कृषि क्लस्टर और प्रोसेसिंग सुविधाएं
हॉर्टिकल्चर हब: हर जिले में हॉर्टिकल्चर हब स्थापित किए जा सकते हैं, जहां संतरा, किन्नू, अमरुद, और खजूर की प्रोसेसिंग की जाएगी।
नई कृषि क्लस्टर योजनाएं: ग्वार गम, इसबगोल, जीरा और सौंफ के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जा सकते हैं। साथ ही, सरसों उत्पादक क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन और शहद क्लस्टर की योजना बन सकती है।
मिनी फूड पार्क: ग्वार गम और इसबगोल के लिए मिनी फूड पार्क की घोषणा हो सकती है, जिससे किसानों को अपने उत्पादों की प्रोसेसिंग और विपणन में मदद मिलेगी।
एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और बाजरा को प्रोत्साहन: एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत कोल्ड चेन, गोदाम, और प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जा सकते हैं। साथ ही, मोटे अनाज जैसे बाजरा, मक्का और ज्वार को प्रोत्साहित करने के लिए श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, इन IAS अफसरों ने तैयार किया बजट
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 Expectations: राजस्थान बजट में क्या-क्या हो सकती हैं घोषणाएं? देखें पूरी लिस्ट
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications