Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री दीया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, इन IAS अफसरों ने तैयार किया बजट
Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी 19 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे राजस्थान बजट 2025-26 पेश करेंगी। राजस्थान की भाजपा सरकार के कार्यकाल का दूसरे पूर्ण बजट से प्रदेशवासियों को ढेरों उम्मीदें हैं।
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था, जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इसके बाद, 7 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका जवाब दिया। यूं तो राजस्थान में बजट अक्सर मुख्यमंत्री ही पेश किया करते हैं, मगर इस बार के सरकार में वित्त मंत्रालय का चार्ज का डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास है।

Rajasthan Budget Date: राजस्थान बजट 2025-26 की संभावित घोषणाएं
राजस्थान बजट 2025-26 में कर्मचारियों, पेंशनर्स, महिलाओं, किसानों और पशुपालकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में छूट, मेडिकल फैसिलिटी का विकल्प, रिटायरमेंट लाभ, ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी, पेंशनर्स की चिकित्सा सेवा में सुधार और पारिवारिक पेंशन में वृद्धि की संभावना है।

Rajasthan Budegt IAS: इन आईएएस अफसरों ने तैयार किया राजस्थान बजट 2025-26
राजस्थान बजट 2025-26 को अंतिम रूप देने में राज्य के प्रमुख अधिकारियों का योगदान अहम रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम और निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा ने मिलकर सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
अखिल अरोड़ा (अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त)
अखिल अरोड़ा, जो राज्य के वित्त विभाग के प्रमुख हैं, ने बजट प्रक्रिया की दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में राज्य के वित्तीय संसाधनों का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।

देबाशीष पृष्टी (प्रमुख शासन सचिव, बजट)
देबाशीष पृष्टी, जो बजट से संबंधित सभी प्रमुख फैसलों में संलिप्त रहे हैं, ने राज्य के बजटीय खर्चों का समुचित विश्लेषण किया और संतुलित खर्च योजना बनाई।

नवीन जैन (शासन सचिव, व्यय)
नवीन जैन ने बजट के व्यय पक्ष को ध्यान में रखते हुए वित्तीय संसाधनों के व्यय वितरण की योजना बनाई, जिससे राज्य की विकास योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

कुमारपाल गौतम (शासन सचिव, राजस्व)
कुमारपाल गौतम ने राजस्व संग्रहण से संबंधित योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।

बृजेश किशोर शर्मा (निदेशक, बजट)
बृजेश किशोर शर्मा ने बजट के आकार और इसकी योजना को अंतिम रूप देने के लिए कड़ी मेहनत की। उनका विश्लेषण और योजनाबद्ध दृष्टिकोण बजट के सभी पहलुओं को संतुलित बनाए रखने में मददगार रहा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 Expectations: राजस्थान बजट में क्या-क्या हो सकती हैं घोषणाएं? देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications