धौलपुर आरपीएफ ने अवैध ई-टिकट के 13 लाख के कारोबार का भंडाफोड़ किया

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर रेलवे पुलिस फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से हो रहे ई-टिकट के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। रेलवे पुलिस ने शहर के सिंघल मार्केट से अनाधिकृत तरीके से रेलवे की ई-टिकट का अवैध बेचने के आरोपी को धर दबोचा है। रेलवे पुलिस ने 13 लाख से अधिक के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी रेलवे ई-टिकट बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

rpf dholpur

आरपीएफ धौलपुर के प्रभारी विनोद कुमार कुशवाह ने बताया कि रेलवे जॉन आगरा के निर्देश पर रेलवे की अवैध तरीके से ई टिकटों की बिक्री करने वाले माफियाओं के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। धौलपुर शहर के सिंघल मार्केट में अवैध रूप से ई-टिकट बेचे जाने की लगातार सूचना मिल रही थी।

रेलवे पुलिस ने फर्जी यात्री बनाकर सिंघल मार्केट में भौतिक सत्यापन कराया, जिसमें मामला सही पाया गया। फिर मय टीम वहां दबिश दी और आरोपी 29 वर्षीय अंकुर जैन पुत्र अनिल कुमार जैन को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से पूर्व की रेलवे यात्राओं का 13 लाख 87 हजार 390 रुपए का गोरखधंधा पाया गया। उसके अलावा 9 पर्सनल यूजर आईडी भी प्राप्त हुई है।

मौके सीपीयू,एक प्रिंटर, मॉनिटर, एक लेपटॉप, माउस, मोबाइल फोन, 2 हजार 6 सौ रुपए की पूर्व यात्रा की ई-टिकटों को जब्त किया है। टिकटों के इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। रेलवे पुलिस फ़ोर्स ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके के खिलाफ धारा 143 रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। आरोपी से पूछताछ कर उसे भरतपुर रेलवे न्यायलय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+