मौत को गले लगाने चला छात्र, रात को देवदूत्त बनकर फेसबुक ने यूं बचाई जान
राजस्थान के धौलपुर में फेसबुक ने एक छात्र की जान बचाई। मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा छात्र घर पर फांसी का फंदा लगाने वाला ही था कि उतने में उसके पास पुलिस पहुंच गई। पुलिस को फेसबुक कंपनी मेटा ने सूचना दी।
मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी का रहने वाला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहकर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके कई विषयों में बैक लग गई थी। कॉलेज परीक्षा परिणाम आने के बाद युवक ग्वालियर से अपने घर बसेड़ी आया हुआ था।

परीक्षा बैक में आने से वह तनाव में रहने लगा था। उसने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रात को दस बजे फांसी लगाकर सुसाइड करने जा रहा है। खास बात यह है कि छात्र की पोस्ट पर फेसबुक टीम तुरंत एक्टिव हो गई और धौलपुर पुलिस को कॉल लगाकर इसकी सूचना दी।
एनडीटीवी राजस्थान की खबर के अनुसार फेसबुक से कॉल आते ही धौलपुर पुलिस भी रात को ही एक्शन मोड में आ गई और धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश में साइबर सेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल अमित शर्मा छात्र के घर पहुंचे और उसे सुसाइड करने से बचा लिया। फिर उसकी काउसलिंग की गई कि सुसाइड करने किसी समस्या का समाधान नहीं है।
पुलिस काउंसलिंग के बाद छात्र ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में आत्म्हत्या जैसा कोई कदम नहीं उठाएगा। अपनी जिंदगी को खुलकर जिएगा। तमाम मुश्किलों का डटकर सामना करेगा। किसी भी असफलता से नहीं घबराएगा।












Click it and Unblock the Notifications