देवर से इश्क लड़ा रही भाभी ने 1000 रुपए देकर करवाई पति की हत्या, 'बोली-नशे में धुत करके मार देना'

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के परबतसर थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में ही गंगाराम हत्याकांड का खुलासा कर हत्या के आरोप में उसकी पत्नी प्रेम कंवर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 2 दिन पहले मकराना के वसुंधरा नगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त मकराना निवासी गंगाराम के रूप में हुई थी। गंगाराम के पिता मानाराम परबतसर पुलिस थाने में एक रिपोर्ट पेश कर अपने भतीजे गुलाब और रमजान नाम के युवकों पर हत्या का संदेह जताते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

Devar Bhabhi Arrested in Nagaur In Gangaram Murder Case

जिला पुलिस अधीक्षक विकास पाठक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने थाना परबतसर में ही कैम्प कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वृताधिकारी मकराना सुरेश कुमार और थानाधिकारी परबतसर सहित पुलिस कार्मिकों की विशेष टीम गठित की। टीम ने आज कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन मकराना से आरोपी मोहम्मद रमजान और गुलाब के साथ गंगाराम की पत्नी प्रेम देवी को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर तीनों ने गंगाराम की हत्या करने की वारदात कबूल की है। पूछताछ से खुलासा हुआ कि मृतक गंगाराम की पत्नी प्रेम कंवर के उसके देवर गुलाब के साथ करीब 6 माह से अवैध सम्बन्ध थे। गुलाब अपनी भाभी प्रेम देवी के घर टीवी देखने के बहाने आता जाता था।

Devar Bhabhi Arrested in Nagaur In Gangaram Murder Case

करीब 15 दिन पहले गंगाराम व प्रेम देवी में झगड़ा हुआ था। गुलाब ने दोनों का बीच बचाव किया था उसी दिन से प्रेम देवी गुलाब पर अपने पति गंगाराम को मारने के लिए दबाव डालने लगी। घटना के दिन प्रेम देवी ने गुलाब व रमजान को 1000 रुपए देकर कहा कि आज इसको शराब पिलाकर हत्या कर दो। इस पर गुलाब और रमजान ने पहले तो योजना के मुताबिक गंगाराम को खूब शराब पिलाई और जब गंगाराम को ज्यादा नशा हो गया तो उन्होंने गंगाराम की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी।

शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेल पटरियों के बीच में डाल दिया। हत्या की सूचना प्रेमदेवी को देकर घटना स्थल से फरार हो गए। एएसपी नितेश आर्य ने बताया गंगाराम शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसके बाद ही पत्नी प्रेम कंवर ने अपने रिश्ते में देवर और प्रेमी गुलाब और रमजान को पति की हत्या करने के लिए दबाव डालने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+