डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गहलोत पर कसा तंज, कहा-'पूर्व मुख्यमंत्री ने कैसा विकास किया, यह साफ दिखता'
Rajasthan News: राजस्थान में भारी मानसूनी बारिश एक बड़ी समस्या बन गई है। जिससे पूरे राज्य में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जोधपुर में भी मंगलवार को बारिश के कारण बाढ़ आ गई। जलभराव से अछूते इलाकों में भी भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को जोधपुर रही। यहां वे मुख्य रूप से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर एक प्रदर्शनी में शामिल हुई।
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जोधपुर में खराब जल निकासी व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के बावजूद जोधपुर में जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस विधानसभा से आते हैं। उन्होंने किस तरह का विकास किया है। यह साफ दिखता है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी के बारे में मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां कभी नहीं दोहराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को विभाजन का सामना करना पड़ा। लाखों लोगों को यहां से पलायन करना पड़ा। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को इस इतिहास के बारे में शिक्षित करने की बात कही।
बजट को लेकर विपक्ष और निर्दलीय विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए दीया कुमारी ने बजट को पर्याप्त और विपक्षी सदस्यों द्वारा भी अच्छी तरह से स्वीकार किया गया बताया। उन्होंने कहा कि अपर्याप्त निधि के बारे में शिकायतें विधानसभा की बहसों में इस्तेमाल की जाने वाली बयानबाजी मात्र थी। इसके आलावा उन्होंने पर्यटन विशेष रूप से रात्रि पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस क्षेत्र में संभावित विकास के अवसरों पर चर्चा की।
आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का यह दौरा केंद्र सरकार और रेलवे द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर था।












Click it and Unblock the Notifications