Ram Bhajan Kumar: दिल्ली पुलिस का वो हेड कांस्टेबल जिसने 12 साल की तैयारी में पास की UPSC 2022
UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी ने 23 मई को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल राजस्थान के दौसा के राम भजन कुमार ने 667वीं रैंक हासिल की है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (CSE) का अंतिम परिणाम 23 मई 2023 को जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल राम भजन कुमार ने 667वीं रैंक हासिल की है।
बता दें कि राम भजन कुमार मूलरूप से राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्ली में हेड कांस्टेबल पद पर सेवाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि राम भजन ने सरकारी स्कूलों में पढ़कर यूपीएससी क्रैक कर डाली है।
जानकारी के अनुसार रामभजन कुमार साल 2009 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। तभी से ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 12 साल बाद साल 2023 में सफलता मिली है।
राम भजन कुमार ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 667वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में रामभजन कुमार दिल्ली पुलिस में साइबर सेल साउथ वेस्ट में कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में यूपी के ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरा स्थान बिहार के बस्तर के गरिमा लोहिया ने हासिल ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications