Delhi Alwar Rapid Rail: अलवर से दिल्ली तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, कितना लगेगा समय और किराया?
Delhi Alwar Rapid Rail: राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना का फायदा प्रदेश को मिलेगा। अलवर से दिल्ली को जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। करीब ₹37 हजार करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही, पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस रैपिड रेल परियोजना के तहत 164 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर में कुल 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 5 स्टेशन भूमिगत होंगे। परियोजना पूरी होने के बाद अलवर, रेवाड़ी, मानेसर और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

Delhi Alwar Rapid Rail: पहले चरण में सराय काले खां से बावल तक चलेगी
- सरकार की ओर से मंजूर किए गए पहले चरण में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से धारूहेड़ा होते हुए बावल तक संचालित होगी।
- पहले यह कॉरिडोर केवल धारूहेड़ा तक सीमित था, लेकिन हरियाणा सरकार के आग्रह पर इसका विस्तार बावल तक करने पर सहमति बनी।
- इसके बाद केंद्र सरकार ने इस विस्तारित योजना को हरी झंडी दे दी है। जल्द दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा।
Delhi Alwar Rapid Rail News: बावल में बनेगा टर्मिनल स्टेशन
परियोजना के तहत बावल में टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों, लॉजिस्टिक्स हब और रिहायशी इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के औद्योगिक बेल्ट को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। दोनों राज्यों के लिए यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद अब इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, नमो भारत RRTS के संचालन से सड़क यातायात का दबाव कम होगा और पर्यावरण के लिहाज से भी यह परियोजना अहम साबित होगी। अलवर-दिल्ली नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर को राजस्थान और एनसीआर के लिए गेम-चेंजर प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जो भविष्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications