Rajasthan: दिल्ली के वायु प्रदूषण असर अब राजस्थान में दिखने लगा, खैरथल तिजारा जिले के स्कूलों में की छुट्टी

Pollution Crisis In Rajasthan: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के असर का दायरा अब राजस्थान तक पहुंच गया है। राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते प्रशासन ने 23 नवंबर तक स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्णय वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के कारण लिया गया। जिससे क्षेत्र में बच्चों की सेहत पर खतरा मंडराने लगा है।

यह पहली बार है। जब राजस्थान में वायु प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा है। अब तक ऐसे कदम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों तक ही सीमित रहे थे। लेकिन खैरथल तिजारा में बढ़ते प्रदूषण स्तर ने इस संकट की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

rajasthan

दिल्ली-एनसीआर के हालात से प्रेरित कदम

खैरथल तिजारा में लिए गए इस फैसले की स्थिति दिल्ली की वर्तमान परिस्थिति से काफी मिलती-जुलती है। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर 500 तक पहुंच गया है। दिल्ली में 5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं और स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। राजस्थान में भी प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी असर

दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अन्य जिलों में भी वायु प्रदूषण की गंभीरता का असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी जैसे जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों में ऑनलाइन कक्षाओं को अनिवार्य किया गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण का यह संकट न केवल दिल्ली बल्कि आसपास के राज्यों को भी अपनी चपेट में ले रहा है।

खैरथल तिजारा में बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम

खैरथल तिजारा में स्कूलों को बंद करने का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वायु प्रदूषण का दायरा राजस्थान के अंदरूनी इलाकों तक भी फैल रहा है। हालांकि अभी राजस्थान के अन्य हिस्सों में स्कूल बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए लिया गया है। लेकिन यह भी स्पष्ट करता है कि इस क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपायों की जरूरत है।

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता

खैरथल तिजारा की स्थिति और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में स्कूल बंद होने की घटनाएं इस बात पर जोर देती हैं कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। शैक्षणिक व्यवधान ऑनलाइन कक्षाएं एक अस्थायी समाधान हो सकती हैं। लेकिन यह शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की सहभागिता पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकती हैं। प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण, निर्माण गतिविधियों, वाहनों के उत्सर्जन और पराली जलाने जैसे कारणों पर सख्त नियंत्रण की आवश्यकता है। सार्वजनिक जागरूकता, प्रदूषण नियंत्रण और स्वास्थ्य संरक्षण के लिए नागरिकों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।

राजस्थान के खैरथल तिजारा में स्कूलों का बंद होना और दिल्ली-एनसीआर में जारी प्रतिबंध इस बात का प्रतीक है कि वायु प्रदूषण अब एक क्षेत्रीय नहीं। बल्कि राष्ट्रीय संकट बन चुका है। इस संकट से निपटने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+