राजस्थान : कांग्रेस में आपसी कलह, मीणा ने कहा- खाचरियावास के एक्शन पर लोगों ने दिया रिएक्शन
दौसा। राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा के बीच छिड़ी राजनीतिक जंग फिर सुर्खियों में है।

खाचरियावास ने पहले की तरह अब भी इसे अपना अंदरूनी मामला बताया है। बता दें कि पिछले दिनों पदोन्नति को लेकर एससी एससी के आरक्षण को लेकर जयपुर में हुई मीटिंग के दौरान जब स्टेज पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बोलने लगे तो उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाना शुरू किया।
तब इस बात का विरोध स्टेज पर ही मौजूद दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने किया था। उस वक्त मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने उन्हें कटाक्ष के शब्दों में कुछ कहा और विधायक चाहते थे कि यहां सिर्फ एसटीएससी पदोन्नति के आरक्षण पर जो सरकार कानून बनाने की तैयारी में है। उसे रोकने के लिए कांग्रेसी नेता इकट्ठा हुए थे।
उसके बाद कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की और अब दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा भी उसी राह पर आते नजर आ रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर दोनों का एक दूसरे पर कटाक्ष सरेआम हो चला है।












Click it and Unblock the Notifications