Rajasthan By Election: विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 सीटों पर इस दिन चुनाव

Rajasthan By Election Date News: राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों की तारीखों को लेकर चल रहा संस्पेंस आज खत्म हो गया है। चुनाव आयोग दिल्ली ने आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ राजस्थान के उपचुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया।

चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान को लेकर भाजपा-कांग्रेस के साथ अफरशारशाही में असमंजस का माहौल राजस्थान में लगातार चल रहा था। पिछले कुछ दिनों में सरकार ने अफसरों के तबादलें और पोस्टिंग को लेकर काम पूरे कर दिए है।

अब राजस्थान में भी चुनाव आयोग की उपचुनावों को लेकर तारीखों के ऐलान के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप देने के काम में तेजी आ गई है।

dates-announced-for-assembly-by-elections-in-rajasthan-elections-on-7-seats-on-this-day

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजस्थान उपचुनाव की घोषणा कर दी है। राजस्थान की 7 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी। बता दें कि राजस्थान में होने वाले उपचुनावों के लिए 20 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे।

जानिए किन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

1. टोंक जिले की देवली- उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेसी विधायक के टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट खाली होने से हो रहे उपचुनाव

2. राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीना के सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट रिक्त होने के चलते होंगे उपचुनाव

3. उदयपुर जिले की सलूम्बर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अमृतलाल मीना के निधन के चलते आयोजित हो रहा उपचुनाव

4. झुंझुनू विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह ओला के सांसद निर्वाचित होने के चलते विधानसभा सीट रिक्त हो गई और अब इस सीट पर भी उपचुनाव होंगे।

5. डूंगरपुर जिले की एसटी आरक्षित सीट चौरासी पर भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत के सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट रिक्त हो गई और अब इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने है।

6.नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के चलते इस सीट पर उपचुनाव होंगे।

7. अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक जुबेर खान के लम्बी बिमारी के बाद अचानक हुए निधन के बाद सीट रिक्त हो गई। इस सीट पर भी उपचुनाव होंगे।

आपकों बता दे कि जिन 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होंगे उन सीटों में से मात्र एक सीट उदयपुर जिले की सलूम्बर विधानसभा में भाजपा के विधायक निर्वाचित थे। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था और उन्ही सीटों में से 5 सीटों पर विधायक सांसद निर्वाचित हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+