CWG 2022: 19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता गोल्ड, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई
जयपुर, 31 जुलाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा है। वेटलिफ्टिंग में 19 साल के लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुष 67 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए सोना जीता कर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160kg भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस जीत से पूरा भारत खुशी से झूम रहा है। पीएम मोदी ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है। तो वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन में कुल 300 किग्रा भारोत्तोलन के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए जेरेमी लालरिनुंगा को हार्दिक बधाई। उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन और शानदार प्रयास पर पूरे देश को गर्व है।'
तो वहीं पीएम मोदी ने उनके लिए ट्वीट किया कि 'इतिहास रच रही है हमारी युवा शक्ति! इन्हें शुभकामनाएं @raltejeremy, जिन्होंने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और महिमा अर्जित की है, उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
टीम इंडिया अभी तक पांच मेडल जीत चुकी है
आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में टीम इंडिया अभी तक पांच मेडल जीत चुकी है, जिसमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। मालूम हो कि ये पांचों मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications