सास-बहू के झगड़े में फंस गई गाय, एक साथ दोनों निकालने लगीं दूध, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ?
जयपुर, 6 अगस्त। सास-बहू के बीच मनमुटाव, आपसी कलह और छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी कोई नहीं है। अधिकांश घरों का लगभग यही हाल है। लेकिन, सोचो अगर सास-बहू के झगड़े में कोई पशु फंस जाए तो उसकी क्या हालत होती होगी और पशु दूध देने वाली एक गाय हो तो उसकी पीड़ा और भी बढ़ जाती है।
Recommended Video

सास बहू का झगड़ा
ऐसा ही सास-बहू के झगड़े वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो दो महिलाएं व एक गाय दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं गाय का दूध निकालने की जिद पर अड़ी हैं। साथ ही वे एक-दूसरी को भला बुरा भी कह रही हैं।

सोशल मीडिया पर दावा
सोशल मीडिया पर ही तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं, मगर सबसे जो दावा वायरल हो रहा है उसमें कहना है कि 'आप ने सास-बहू के झगड़े तो बहुत देखे होंगे, परन्तु भैंस (गाय) का दूध कौन पीएगा? सास निकालती है तो बहू को नहीं देती है। इसलिए बहू आज परेशान होकर खुद दूध निकालने लग जाती है। अब सास ने जिद पकड़ ली कि दूध मैं नही पीऊंगी तो तुझे भी नहीं पीन दूंगी। आखिर में दूध किसी के हाथ में नही आता'

करौली का है वीडियो?
2 जून 2021 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के करौली जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। सास-बहू की भाषा और उनका पहनावा देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो राजस्थान में करौली की साइड का है।

चाहे मर मिट जाऊं गाय नहीं दूंगी-सास
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू गाय का दूध निकालने पर अड़ी हैं जबकि सास उसे रोकने पर। ऐसे में दोनों ने गाय के थन पकड़ रखे हैं और झगड़ा कर रही हैं। 10 मिनट के इस वीडियो में एक जगह सास कहती सुनाई देती है कि चाहे मर मिट जाऊं गाय नहीं दूंगी।
पति बनाता रहा वीडियो
झगड़ा करते करते बहू गाय का दूध निकालने और सास उसे रोकने की तमाम कोशिशें करती दिख रही है। यह पूरा वाक्या खुद महिला के बेटे ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। महिला कह भी रही है कि 'चाहे मरना मंजूर मगर तेरी बीरबानी (पत्नी) को गाय नहीं दूंगी। दस साल मेहनत करके गाय को पाला है'

फिर किसी के काम नहीं आया दूध
सास रोकती और बहू गाय का दूध निकालती रही। आखिर में वह दूध किसी के काम नहीं आया। एक कैतली में बहू जैसे ही गाय का थोड़ा सा दूध निकालकर इकट्ठा करती है उतने में सास या परिवार की लड़कियां दूध को नीचे गिरवा देती है। ऐसे में गाय का दूध किसी के काम नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications