लग्जरी कार से गोवंश की तस्करी, नाकाबंदी तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस ने गोवंश को गोशाला पहुंचाया
दौसा, 18 मार्च। राजस्थान के दौसा जिले के महुवा पुलिस थाना इलाके में गोतस्करी का अनूठा मामला सामने आया है। यहां पर गोतस्करी करते एक लग्जरी कार जब्त की गई है। आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस गोवंश को छुड़वाकर गोशाला में भिजवाया है।

दौसा के मानपुर डीएसपी संतराम मीणा ने बताया कि महुवा पुलिस को गोतस्करी की सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि मंडावर क्षेत्र में दिल्ली नंबर की काले रंग की संदिग्ध स्कार्पियो कार घूम रही है।
इस पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कराई तो बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए। महुवा पुलिस ने नाकाबंदी कराई तो कार बालाजी मोड़ की तरफ निकल गई। पुलिस ने बालाहेड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश वहां से भी भाग छूटे।
मेहंदीपुर बालाजी मोड़ से निकलने के बाद खेडापहाडपुर के पास पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाशों ने कार को करोड़ी गांव के रास्ते में घुसा दिया। पुलिस पीछा करते हुए पहुंची तो बदमाश कार को लावारिस छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर कार में 3 गोवंश बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने बदमाशों को खेतों में तलाश किया, लेकिन इससे पहले ही अंधेरे में वे फरार हो चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications