सड़क पर पलटी फूलों से सजी कार, पुलिस ने दरवाजा खोला तो रह गई सन्न
Recommended Video

अलवर। जिले के किशनगढ़बास में गुरुवार को पुलिस को एक फूलों से सजी स्कॉर्पियो गाड़ी के पलटने की सूचना मिली। मौक पर पहुंची पुलिस ने सोचा कि इस गाड़ी में दूल्हा या दुल्हन जा रही होगी, लेकिन जब पुलिस ने खिड़की खोली तो नजारा देखकर दंग रह गई। दरअसल कार में गायों को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फूलों से सजी एक हरियाणा नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी में गो तस्करी के लिए जा रहे गोवंश को बरामद कर गाड़ी को जब्त किया है। गाड़ी में तीन गोवंश मृत एवं एक गाय जिंदा मिली।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली की गांव शेखपुर खुडेना के कच्चे रास्ते में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में गोवंश भरा हुआ है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गांव शेखपुर खुडेना के कच्चे रास्ते में एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी हुई थी और उसके अंदर चार गोवंश थे।
पुलिस ने गाड़ी में से गोवंश को बाहर निकाला जिसमें तीन गाय एक बछड़ा था। जिसमें दो गाय एक बछड़ा मृत था। पुलिस ने चारों गोवंश को किशनगढ़बास पहुंचाया एवं मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया। एक गाय को श्रीकृष्ण गोशाला बंबोरा को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में एक ड्राइवर सीट के अलावा सीट नहीं थी और चार गायों को इस स्कार्पियो कार में भरा गया था।












Click it and Unblock the Notifications