Rajasthan News: बैंड बाजे की धुन पर नाचते पूरे मोहल्लेवासी जब पहुंचे स्कूल....वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Rajasthan News: प्रदेश में अजमेर के एक पार्षद ने अपनी बेटी को स्कूल में पहले दिन बैंड बाजों के साथ लेकर पहुंचे। बेटी को पहले दिन स्कूल के दरवाजे तक पूरा मोहल्ला नाचते हुए पहुंचा।

अजमेर की पार्षद काजल यादव द्वारा की गई एक अनोखी पहल शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है पार्षद ने अपनी बेटी के स्कूल के पहले दिन जमकर बैंड-बजा बजवाया।

councilors-daughter-reached-school-with-band-instruments-on-first-day-in-ajmer

देश में हर माता-पिता अपनी बेटी की शादी के सपने देखता है. उसकी शादी काफी धूम-धाम से की जाएगी। किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

ये सब कुछ बेटी के जन्म के बाद से ही माता-पिता के दिमाग में घूमने लगता है। लेकिन इस बीच हर माता-पिता जो जरुरी चीज भूल जाते हैं वो है शिक्षा। हालांकि, पहले के मुकाबले अब लोगों में एजुकेशन की इम्पोर्टेंस की समझ आ गई है। इस कारण लोग अब पहले के मुकाबले बेटियों को पढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हैं।

अजमेर की वार्ड पार्षद काजल यादव ने तो बेटियों की शिक्षा को लेकर मिसाल ही पेश कर दी. उन्होंने अपनी बेटी के स्कूल के पहले दिन वो काम किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अपनी बेटी के स्कूल के पहले दिन काजल यादव ने जमकर बैंड-बजा बजवाया । लोग काजल के इस कदम को सराहनीय बता रहे हैं।

अजमेर के वार्ड नंबर 43 की पार्षद काजल यादव ने अपनी बेटी के स्कूल के पहले दिन बैंड-बाजा बजवाया। काजल के घर से लेकर स्कूल तक ये अनोखी बारात निकाली गई। इस दौरान बच्चों के साथ ही मोहल्ले के कई लोग भी शामिल थे।

दरअसल, जिस इलाके में काजल पार्षद हैं, वो बेहद पिछड़ा है। साथ ही दलित समाज का एरिया है। वहां लड़कियों की शिक्षा को लेकर ज्यादा अवेयरनेस नहीं है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए काजल ने ये कदम उठाया।

जहां एक मां-बाप अपनी बेटी की बारात में बैंड बाजा बजते देखते हैं, वहीं काजल ने स्कूल के पहले दिन ऐसा कर मिसाल पेश कर दी। लोग काजल के इस कदम की काफी सराहना कर रहे हैं।

काजल के मुताबिक़, आज भी दलित समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। बेटियों को पढ़ाने में उनका कोई ख़ास इंट्रेस्ट नहीं है. ऐसी में लोगों को जागरूक करने फैसला लिया। उम्मीद है कि अब दूसरे मां-बाप भी अपनी बेटियों को पढ़ाने में इंट्रेस्ट दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+