राजस्थान में धर्मांतरण: 400 लोगों का धर्म बदलने की कोशिश पर हंगामा, जादुई थैला-दवाइयां बरामद
Conversion in Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। करीब 400 लोगों को हिंदू से ईसाई बनाने की कोशिश पर जोरदार हंगामा हुआ है। 20 लोग हिरासत में भी लिए गए गए हैं।
खबर है कि भरतपुर जिले में घना रोड स्थित सोनार हवेली में रविवार को ईसाई मिशनरी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को धर्म बदलने के लिए एकत्रित किया है।

सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, भाजपा समेत कई संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण का विरोध किया। सूचना पाकर डीएसपी नगेंद्र कुमार और एसडीएम रवि कुमार आए और 20 लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर गए।
पुलिस ने मौके से क्रॉस लगा जादुई थैला, चोगा, बड़ी मात्रा में दवाइयां व धार्मिक सामग्री बरामद की। पूरे मामले को लेकर एडवोकेट संदीप और नवनीत बंशीवाल ने परिवाद भी दिया है।
विहिप के जिलाध्यक्ष लाखनसिंह और बजरंग दल के संयोजक शुभम सैंथरा ने बताया कि ईसाई मिशनरीज ने चंगेजी सभा बुलाई थी। वहां 15-20 लोग करीब 400 लोगों का धर्म परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे।
आरोप है कि जब धर्म परिवर्तन का विरोध करने लोग पहुंचे तो ईसाई मिशनरीज के लोगों ने कहा कि उनके पास हर समस्या का समाधान है। सबको ईसाई धर्म अपनाना चाहिए।
यहीं नहीं बल्कि ईसाई मिशनरीज के लोग हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे थे। विरोध करने पर लोगों से मारपीट पर उतारू हो गए।
धर्मांतरण सभा में आईं महिलाओं ने कहा कि हमें आने-जाने व खाने के लिए 500-500 रुपए देने का आश्वासन दिया गया था। सभा में टीवी स्क्रीन पर ईसाई धर्म से संबंधित फिल्म दिखाई गई। हिंदू धर्म की आलोचना की गई। ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications