राजस्थान : करौली में पुलिस कांस्टेबल के सिर में पत्थर मारकर की हत्या, थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात
करौली, 26 अप्रैल। राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल पुलिस थाना इलाके से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। थाने से महज 500 मीटर पुलिस कांस्टेबल के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात को करौली के मंडरायल कस्बे में सब्जी मंडी के पास हुई है। मृतक कांस्टेबल की शिनाख्त गोकलेश शर्मा के रूप में हुई है। सूचना पाकर करौली एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

जानकारी के अनुसार रात को करौली के मंडरायल पुलिस थाने में सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी के पास एक दुकान खुली हुई है। वहां पर भीड़ लगी है। इस सूचना पर थाने से कांस्टेबल गोकलेश शर्मा निवासी भरतपुर व उसके साथ एक और पुलिसकर्मी किराने की दुकान को बंद कराने के लिए बाजार में पहुंचे।
वहां दुकान पर पहले से ही घात लगाकर बैठे एक बदमाश ने कांस्टेबल गोकुलेश शर्मा के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। उसके साथी पुलिसकर्मी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश गोलकेश पर हमला कर चुका था। पुलिसकर्मी व बदमाश की रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है इसी के कारण उसने सिर पर पत्थर से हमला करके हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications