राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, नोटबंदी के यज्ञ में राजस्थान के किसान की बलि चढ़ गई

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, इन दिनों जहां भी जा रहे हैं नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। राजस्थान में राहुल ने कहा कि आप मेरा मजाक उडा़ते रहिए।

बरां। नोटबंदी का फैसला हिन्दुस्तान के गरीब,किसान मजदूर और हमारी माताओं बहनों के खिलाफ था। जो 99 फीसदी नकदी, भारतीयों को पास है वो काला धन नहीं है। यह बात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान के बारां में एक रैली के दौरान कही। राहुल ने कहा कि मोदी जी आपके इस नोटबंदी के यज्ञ में हिन्दुस्तान और राजस्थान के किसान की बलि चढ़ी है। आपने उनका कैश जला दिया। राहुल ने पूछा कि स्विस सरकार ने स्विस बैंक एकाउंट होल्डर्स के नाम भारत सरकार को सौंपे थे। क्यों नहीं मोदी जी ने उसे सदन में रखा? वो ये कब करेंगे?

 rahulgandhi-

राहुल ने कहा कि संसद में राजनाथ सिंह खड़े होते हैं, कहते हैं पॉलिसी अच्छी थी, प्लानिंग खराब। राजनाथ सिंह जी आफ मोदी जी को नहीं समझते। इनका लक्ष्य है गरीबों से पैसा खींचो, अमीरों को सीचो। ये बात मैं राजनाथ जी को बताना चाहता हूं, उनकी भी थोड़ी मदद करना चाहता हूं। कहा कि पेटीएम मतलब पे टू मोदी। मोदी जी कहते है कि वो कालाधन वापस लाएंगे और गरीबों में बांट देंगे लेकिन फिर वो अपनी बात से पलट जाते हैं। इसके बाद मोदी जी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया गया है और फिर वो इस फैसले को कैशलेस इकॉनमी से जोड़ देते हैं।
गुजरात के कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला का जिक्र करते हुए कहा कि 'वाघेला जी आए मेरे पास एक दिन। गुजरात में उन्होंने 20-25 साल मोदी के साथ काम किया। वो कहते हैं, मोदी जी सुपर प्लानर हैं।' वाघेलाजी कहते है कि एक बात कभी मत भूलना कि मोदी जब इवेंट बनाता है तो प्लानिंग जबर्दस्त होती है। राहुल ने कहा कि अपने पुराने भाषणों मे मैंने मोदी जी से बेनामी संपत्ति और नियमों के तेजी से बदले जाने पर कुछ सवाल किया था, उन्होंने कुछ सवालों का जवाब दिया लेकिन उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं गिया, इसलिए हम फिर से पूछेंगे। कहा कि आप आप जितना मेरा मजाक उड़ाना चाहते हैं करिए लेकिन मेरे सवालों के जवाब दे दीजिए, क्योंकि ये मैं नहीं देशवासी पूछ रहे हैं।
राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें हैं। आदिवासियों से वो जल,जंगल और जमीन छीनते हैं। कहा कि हम किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लाए लेकिन मोदी जी ने उसे रोकने के लिए तीन बार अध्यादेश जारी किया। राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों से उनकी जमीने चुराना चाहती है लेकिन हम किसानों को बचाना चाहते हैं। कहाकि किसान हर रोज आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार हमारी ओर से मांगी गई मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका ठुकराई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+