राजस्थान में कांग्रेस ने 33 उम्मीवदारों की लिस्ट को किया जारी
राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो लिस्ट को जारी किया गया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीदवारों की लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा सभी नामित साथियों को हार्दिक बधाइयां। साथ ही गहलोत ने अपील की है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा, राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा प्रत्याशी के रूप में नामित सभी साथियों को हार्दिक बधाइयां!
इस कार्यकाल में किए शानदार जनहितैषी कार्यों को जारी रखने और राजस्थान को देश भर में अव्वल प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प के लिए यह अनिवार्य है कि हम लोगों का विश्वास और मत हासिल कर जनसेवा का पदभार लें और राजस्थान की प्रगति की गति को 10 गुना करें। मेरी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाएं। कांग्रेस की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है उसमे 33 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications