राजस्थान में दौसा, झुंझुनूं व सवाई माधोपुर के सांसदों ने दिया इस्तीफा, जानिए असली वजह
राजस्थान में कांग्रेस के सांसद बृजेन्द्र ओला, मुरारी लाल मीना और हरीश मीना ने सांसद बनने की बजाय विधायकी से इस्तीफा दिया है।
राजस्थान में झुंझुनूं, देवली उनियारा और दौसा से कांग्रेस विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये विधायक अब राजस्थान विधानसभा की बजाय संसद में बैठेंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के तीन विधायकों ने भी जीत दर्ज की है, इनमें झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला, दौसा मुरारी लाल मीना और टोंक सवाई माधोपुर के देवली उनियारा से हरीश मीना शामिल है।
मुरारी लाल मीना, हरीश मीना और बृजेन्द्र ओला ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को MLA पद का इस्तीफा सौंपा है। यूं तो RLP के हनुमान बेनीवाल व BAP के राजकुमार रोत भी विधायक बने हैं। रोत इस्तीफा दे चुके हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में भाजपा का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा। पिछले दो चुनावों से सभी 25 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार सिर्फ 14 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
दो चुनावों से खाता नहीं खोल पा रही कांग्रेस ने 8, इंडिया गठबंधन में माकपा, आरएलपी और बीएपी ने एक-एक सीटें हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications