राजस्थान में गुर्जर बाहुल्य इलाके से कांग्रेस का विधायक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

भरतपुर। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। शुरुआती चालों में अशोक गहलोत के सामने सचिन पायलट कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं, मगर राजनीति के जानकारों की मानें तो पिक्चर अभी बाकी है।

अमर सिंह जाटव विधायक बयाना भरतपुर

अमर सिंह जाटव विधायक बयाना भरतपुर

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने अपने-अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर रखी है। इस बीच राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना सीट से कांग्रेस विधायक अमर सिंह जाटव के लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक के गुम हो जाने की आशंका खुद उसके परिजनों ने जताई है। परिजनों का कहना है कि उनका विधायक से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

 मोबाइल आ रहा स्वीच ऑफ

मोबाइल आ रहा स्वीच ऑफ

विधायक के भतीजे हरिओम जाटव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधायक अमर सिंह जाटव उनके परिवार के सम्पर्क में नहीं हैं। हम कई दिन से उनकी तलाश में जुटे हैं। मोबाइल पर भी फोन कर रहे हैं, मगर मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है।

 विधायक से मिलने आ रहे लोग भी चिंतित

विधायक से मिलने आ रहे लोग भी चिंतित

इतना ही नहीं स्थानीय लोग भी विधायक से मिलने आ रहे हैं, मगर किसी को नहीं पता की उनका विधायक कहां चले गए। हम भी सभी को यही जबाब दे रहे हैं कि विधायकजी से हमारा खुद का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों व लोगों के समझ नहीं आ रहा आखिर विधायक को ​मोबाइल इतने दिन से बंद क्यों आ रहा है। क्यों उन्होंने खुद घर वालों से सम्पर्क नहीं किया।

 पायलट ने दिलवाया ​था टिकट

पायलट ने दिलवाया ​था टिकट

बता दें कि अमर सिंह जाटव पहली बार बयाना से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़कर जीते हैं। बताया जा रहा है कि अमर सिंह जाटव को सचिन पायलट ने ही कांग्रेस टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। बयाना गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है। चर्चा यह भी है कि अमर सिंह जाटव सचिन पायलट खेमे के विधायक हैं। ऐसे में उन्हें भी पायलट के खेमे के अन्य विधायकों के साथ मानेसर के होटल में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+