राजस्थान में कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, बेटे ने जेल से आकर किया अंतिम संस्कार

बारां। राजस्थान में कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के पीछे की वजह लूट मानी जा रही है। हत्या के बाद आरोपी उनके घर से कीमती सामान व मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जेल से आए बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

Congress leader Vinod Chopra Murder in Mangrol Baran
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल में स्थानीय नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौपड़ा रविवार रात अपने घर अकेले थे। सोमवार पड़ोस में रहने वाला भाई सुनील चौपड़ा उनके घर आया तब घर में भाई को मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

थानाप्रभारी व उपाधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने बताया कि पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम ने जांच कर तथ्य जुटाए। एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वारदात के वक्त घर पर मृतक अकेला था। ऐसे में चोरी गए सामानों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उधर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सोभाग मीणा ने बताया कि सिर पर गहरी चोट से सारी नसें चकनाचूर हो गई, इससे मौत हुई है।

काफी दिनों से बारां में रह रही पत्नी भी सोमवार सुबह बस से मांगरोल पहुंची थी। लॉकडाउन में छूट के चलते सोमवार सुबह पहली बस बारां से मांगरोल आई, तो उसे भी यह दु:खद समाचार मिला। बारां जेल में बंद मृतक के पुत्र को भी पुलिस कस्टडी में लाया गया। तब जाकर दाह संस्कार किया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+