कंपाउंडर-नर्स ने खुद को डॉक्टर बता गलत तरीके से नसें काटकर किया ऑपरेशन, महिला की तबीयत बिगड़ी
कंपाउंडर-नर्स ने खुद को डॉक्टर बता गलत तरीके से नसें काटकर किया ऑपरेशन, महिला की तबीयत बिगड़ी
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां कस्बे में खुद को डॉक्टर बताकर कंपाउंडर व नर्स द्वारा एक महिला का ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के दौरान गलत तरीके से नसें काट दी गईं, जिससे महिला की जान पर बन आई है। महिला के पति ने नर्स व कंपाउंडर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

फज्जर से 23 अप्रेल को रिहाना के ऑपरेशन खर्च के नाम पर 15 हजार पांच सौ रुपए जमा करवाए। इसके बाद अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर श्याम सुंदर व नर्स धर्मेन्द्र कुमारी ने खुद को डिग्रीधारी चिकित्सक बताते हुए रिहाना की पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया।
दूसरे दिन छुट्टी कर दी। बाद में तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर आए। यहां श्यामसुंदर व धर्मेन्द्र कुमारी दोबारा से इलाज के नाम पर 35 हजार रुपए जमा करा लिए। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर फज्जर मेव उसको लेकर अलवर के डॉ.दयाराम पटेल के पास गए। यहां पता चला कि रिहाना मरीज की पथरी का गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन में गलत तरीके से नसें काटी गई हैं। मरीज के परिजनों ने जब सैफ हॉस्पिटल के नर्स व कंपाउंडर से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि तुम मरीज का इलाज करा लो हम पूरा खर्चा दे देंगे।
फज्जर ने बताया कि उसकी पत्नी का सोनीपत के अस्पताल में उपचार जारी है। करीब एक लाख रुपए का खर्चा आ चुका है, लेकिन उसकी हालत में अभी भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications