राजस्थान का कोटा शहर क्यों बना शिक्षा नगरी से सुसाइड नगरी ?
suicide in education city of Rajasthan: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में आज फिर एक ओर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी छात्र मोहम्मद जैद ने सुसाइड कर लिया।
नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में कोचिंग छात्र-छात्राओं की आत्महत्या को रोकने के लिए कानून बनाया। सख्त गाइड लाइन भी जारी की लेकिन उसका असर फिलहाल नहीं दिख रहा है।

राजस्थान के एज्यूकेशन सिटी कोटा में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। साल 2023 में दो दर्जन आत्महत्या के मामलों के बाद भी कोचिंग संचालक गम्भीर नजर नहीं आ रहे है।
खबर यह भी कागजी खानापूर्ति करता राजस्थान का परिवहन विभाग,लगातार जारी सड़क हादसे
कोचिंग सिटी कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल 2023 में दो दर्जन से अधिक कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के डरावने आंकड़ों सामने आए थे। तो वहीं साल की शुरूआती महीने के जनवरी में भी एक बार फिर से दुःखद खबर आई है।
खबर यह भी प्रेमी संग बेटी को देख परिजनों का फूटा गुस्सा,प्रेमी की पीट पीटकर की हत्या,साथी के तोड़े हाथ-पैर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के जलालपुर गांव के रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट मोहम्मद जैद ने जवाहर नगर थाना इलाके के हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
इसके बाद भी लगातार स्टूडेंट के स्ट्रेस को कम करने के लिए कोचिंग संस्थानों पर नकेल के लिए गाइडलाइन जारी की जा रही है लेकिन उसके बावजूद स्टूडेंट सुसाइड का सिलसिला लगातार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि मृतक छात्र राजीव गांधी नगर में हॉस्टल में रह रहा था।
मृतक छात्र नीट के दूसरे एक्जाम की तैयारी कर रहा था। हॉस्टल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र को फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र के कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक छात्र के परिजनों को सूचना कर दी गई है उनके कोटा आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपकों बता दे राजस्थान के कोटा शहर में हर साल लाखों की तादाद में देशभर के कई राज्यों से छात्र-छात्राएं कोचिंग करने आते है। और इस कोचिंग के दबाव को शायद झेल नहीं पाते है। जिसके चलते सालों से छात्रों की आत्महत्याओं के मामलों में कोटा सिटी देश में नम्बर वन बनता जा रहा है।
भारत सरकार ने भी हाल ही में एक सख्त गाइड लाइन जारी कर कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की कोशिश जरूर की है। लेकिन अब तक उसका प्रभावी असर राजस्थान में देखने को नहीं मिला है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications