कागजी खानापूर्ति करता राजस्थान का परिवहन विभाग,लगातार जारी सड़क हादसे

rajasthan news: एक ओर राजस्थान में परिवहन विभाग का यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत महाअभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है।

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के भगवतगढ़ क्षेत्र में आज अवैध तरीके से सड़क पर सरपट दौड़ रहे जुगाड़ के पलटने से 12 वर्षीय स्कूली छात्र अभिषेक बैरवा की मौत हो गई और करीब 17 बच्चे घायल हो गए।

what-kind-of-road-safety-week-is-this-of-the-transport-department

स्कूली बच्चों से भरे जुगाड़ के पलटने से हादसे की खबर के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर दौड़ पड़े। जुगाड़ पलटने से हादसे में घायल हुए बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है।

शहर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खण्डेलवाल ने बताया मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक जुगाड़ ढाणी मानपुर से भगवतगढ़ जा रहा था। इसी दौरान अचानक जुगाड़ की स्टेरिंग फेल हो गई। जिससे वह पलट गया। जुगाड़ पलटने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 17 स्कूल छात्र घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है।

वहीं मृतक स्कूली छात्र का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी दीपक खण्डेलवाल, कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने घायल बच्चों और उनके परिजनों से हाल चाल पूछे। वहीं जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के हाल चाल जाने। चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

एक की मौत, 17 बच्चे घायल

हादसे में 12 वर्षीय अभिषेक पुत्र मनीष बैरवा की मौके पर मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र किशनलाल बैरवा, गोवर्धन पुत्र रतिराम मीणा, काजल पुत्री हिशंकर, अंजली पुत्री हंसराज, लोकेश पुत्र घासीलाल, पायल पुत्री राजेन्द्र, अरविन्द पुत्र राकेश, रामघणी पत्नी हुकुमचंद, हरीश पुत्र मुरारी, अनुष्का पुत्री कालू, मोनिका पुत्री श्रीराम, राजेश पुत्र घासीलाल, विक्रम पुत्र चिरंजीलाल, महेन्द्र पुत्र प्रेम प्रकाश घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सवाईमाधोपुर जिले में जुगाड़ पलटने का हादसा एक मात्र बानगीभर है। ऐसे कई हादसे राजस्थान के सभी 50 जिलों में लगातार जारी है। और राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाने के नाम पर करोड़ों रूपए का बजट खर्च कर रहे है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जब प्रदेश में जुगाड़ जैसे वाहन प्रतिबंधित है तो फिर किसकी लापरवाही से यह वाहन सड़क पर दौड़ रहा है।

सवाईमाधोपुर से लेकर दौसा,गंगापुरसिटी,करौली,भरतपुर और टोंक जिले सहित कई जिले ऐसे है जहां आज भी जुगाड़ से अवैध प्रतिबंधित वाहन सड़क पर काल बनकर सरपट दौड़ते दिखाई देते है। लेकिन कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अफसर एसी कमरों में बैठकर बस दिशा निर्देश और आदेश जारी करने के सिवाय कुछ करते नहीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+