प्रेमी संग बेटी को देख परिजनों का फूटा गुस्सा,प्रेमी की पीट पीटकर की हत्या,साथी के तोड़े हाथ-पैर
rajasthan news: राजस्थान के बूंदी जिले में प्रेमिका संग एक प्रेमी के रंगे हाथ पकड़े जाने पर परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके दोस्त के भी हाथ पैर तोड़ दिए।
बूंदी जिले में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।

अक्रोशित परिजनों ने प्रेमी युवक की बेरहमी से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका के परिजनों को जब जानकारी मिली कि युवक का दोस्त भी रैकी कर रहा है तो उसकी भी पिटाई कर हाथ पैर तोड़ दिए।
परिजनों का गुस्सा इस कदर था कि दोनों को लहुलुहान हालत में गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक कर चले गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रेमी युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही प्रेमी युवक के दोस्त का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सूचना पर दबलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर पूरी घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने घटना के बाद प्रेमिका के परिजनों की तलाश शुरू कर दिए।
वहीं मृतक के भाई प्रकाश गुर्जर ने बताया कि युवक अपने एक दोस्त जुगराज जो फजलपुरा निवासी है उसको भी साथ में लेकर गया था और रैण गांव में स्थित बहन से मिलने के बाद अपनी प्रेमिका के घर चला गया।
दोस्त जुगराज बाहर खड़े होकर प्रेमिका परिवार के लोगों की रेकी करने लगा इतने में लड़की के परिवार के लोग घर पर पहुंच गए और गुस्से से आग बबूला हो गए।
परिजन घर की तरफ दौड़े तो प्रेमी और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से का गुबार परिवार के लोगों में इतना था कि युवक के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की जिससे सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
युवक के दोस्त को भी घर में बुलाया और उसके लाठी डंडों से हाथ पैर तोड़ दिए। वारदात को छुपाने के लिए आरोपियों ने रैण गांव के चौराहे पर दोनों युवकों को रात के अंधेरे में छोड़कर चले गए।
ग्रामीणों ने दोनों को लहुलुहान हालत में देखा तो पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इधर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications