Rajasthan:अपराधियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा का अब बदल गया मूड ? जानिए क्या हो गया ताजा मामला
Rajasthan Cm Bhajanlal Sharma News: राजस्थान में लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मूड जरा बदला बदला सा नजर आ रहा है। आज गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दे दिए है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक सीएमओ में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अपराध को रोकने में पुलिस की सजगता और सतर्कता वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कुल अपराधों में कमी, लेकिन सरकार इस धय के साथ काम कर रही है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या प्रदेश।
राजस्थान में भाजपा की सरकार को बने हुए अभी 10 महीने भी पूरे नहीं हुए है लेकिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बना कर सत्ता पक्ष को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस की ओर से भले ही आरोप लगाए जा रहे हो, लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने कानून व्यवस्था पर अपनी पीठ थपथपाई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अपराध को रोकने में पुलिस की सजगता और सतर्कता वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कुल अपराधों में कमी आई है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ इतना होना चाहिए कि या तो वे अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोड़कर चले जाएं।
राज्य में अराजकता और अशांति फैलाने का इरादा रखने वाले असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए पुलिस खूफिया तंत्र और मुखबिर व्यवस्था का बेहतरीन उपयोग करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि कानून का इकबाल बुलंद रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
सीएम शर्मा ने महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रति अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस तंत्र की हौसला अफजाई की। वहीं साइबर अपराध और अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है और साइबर थानों का गठन भी किया गया है।
सीएम शर्मा ने भरतपुर में साइबर अपराध को रोकने के लिए किए जा रहे कामों की तारीफ की, उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर पुलिस विभाग लगातार मॉनिटरिंग करे, साथ ही, पुलिस विभाग की प्रतिमाह समीक्षा की जाए।
सीएम ने कहा कि राज्य में लगभग 90 हजार सीएलजी सदस्य और 31 हजार 441 ग्राम रक्षक हैं। कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण, समाज में जागरूकता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोगी भूमिका निभाई जा रही है।
बैठक के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अपराधों के गिरते ग्राफ पर सीएम ने कहा कि अपराध काम होना अच्छी बात मगर हमे यही नहीं रुकना है।
राजस्थान को अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है और इसको लेकर पूरी जिम्मेदारी और सजकता के साथ काम करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications