CM गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'मन की बात के जरिए शांति की अपील भी हो सकती है'
नई दिल्ली, 29 मई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम खासा लोकप्रिय भी है, इस प्रोग्राम के जरिए पीएम मोदी देश-दुनिया के खास मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने एक गहरी बात कही है। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि
उन्होंने आगे कहा कि 'आज धर्म के नाम पर पूरे देश में तनाव का माहौल है और आए दिन दंगे हो रहे हैं। ऐसे में जनता में आपकी अपील का असर होगा। आप कहें कि सब कुछ बर्दाश्त हो सकता है पर सांप्रदायिकता और हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। इससे देशभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा एवं माहौल सुधरेगा।'
'पीएम मोदी कोई राजनीतिक बातें नहीं करते'
मालूम हो कि जहां सीएम गहलोत ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर इस तरह का ट्वीट किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि PM मोदी की 'मन की बात' की खासियत ये है कि इसके जरिए पीएम मोदी कोई राजनीतिक बातें नहीं करते बल्कि ज्ञानवर्धक बातों और विचारों से लोगों को रूबरू कराते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो हर महीने इस प्रोग्राम को सुनता हूं और देश में लगभग हर कोने में इस कार्यक्रम को बड़े ही चाव से सुना जाता है।
'मन की बात' का 89वां एपिसोड
गौरतलब है कि आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप, कोविड -19 और उनकी हालिया जापान यात्रा के बारे में बात की, आपको बता दें कि आज 'मन की बात' का 89वां एपिसोड था।












Click it and Unblock the Notifications