केंद्र पर बरसे सीएम गहलोत, कहा- 'मोदी है तो देश में जुर्म, अत्याचार, अन्याय सब मुमकिन '

जयपुर, 21 जून। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई विधायकों के 'लापता' होने से महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार संकट में है तो वहीं इसे लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

 केंद्र पर बरसे सीएम गहलोत, कहा- मोदी है तो देश में जुर्म, अत्याचार, अन्याय सब मुमकीन

उन्होंने कहा कि 'बीजेपी को कामयाबी नहीं मिलेगी, महाराष्ट्र में पहले भी ये तमाशा हो चुका है, उस वक्त जो हुआ था वो सबके सामने है, अचानक शपथ करवा दी गई साढ़े 6 बजे और बधाइयां मिलने लग गई और जो शपथ लेने वाले थे मिस्टर फडणवीस , उन्होंने Tweet किया था कि 'मोदी है तो मुमकिन है' मतलब 'मोदी है तो देश के अंदर, जुर्म, अन्याय और अत्याचार सब मुमकिन हैं।

गहलोत यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि 'लेकिन फणनवीस को ही बाद में मुंह की खानी पड़ी और इसके बाद तबसे ही उनके दिल में टीस थी कि कब मौका लगे, कब हम ED का उपयोग करें, डराएं-धमकाएं CBI से, इनकम टैक्स से और वोही देख रहे हैं आप, 2-2 मंत्री जेल में बैठे हुए हैं जमानत तक नहीं होने दी जा रही है, ये तमाम षड्यंत्र है देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने का।'

संजय राउत ने कही ये बात

तो वहीं इसी बीच शिवसेना के तेज-तर्रार नेता संजय राउत ने कहा कि 'महाराष्ट्र में भाजपा हमारी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, लेकिन बीजेपी को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है। यहां वो सफल नहीं होगी। शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क किया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+