महिपाल मदेरणा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई संवेदना, कांग्रेस का वरिष्ठ नेता बताया
जयपुर, 17 अक्टूबर: राजस्थान के कुख्यात भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदाएं जताई हैं। उनके विवादास्पद व्यक्तित्व के बावजूद गहलोत ने कांग्रेस से उनके रिश्ते को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि मदेरणा का आज ही सुबह जोधपुर में निधन हो गया है। वह भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के आरोपी थे। 2011 तक मदेरणा गहलोत पूर्व की सरकार में ही मंत्री थे और इसी बहुचर्चित हत्याकांड के बाद अशोक गहलोत ने उन्हें 10 साल पहले मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
Recommended Video

मदेरणा के निधन पर सीएम गहलोत ने जताई संवेदना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर ट्विटर पर लिखा है, "पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे श्री महिपाल मदेरणा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।" मदेरणा भंवरी देवी हत्याकांड में गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करना पड़ा था। बीते एक दशक से वह इसी मामले में जेल में ही पड़े हुए थे और हाल ही में जमानत पर छूटकर सलाखों से बाहर आए थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

परिवार का राजनीति में अभी भी है दबदबा
मदेरणा के पिता परसराम मदेरणा भी राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी रह चुके हैं। राजस्थान के पूर्व जल संसाधन मंत्री की उम्र 69 साल थी। भले ही मदेरणा इतने जघन्य हत्याकांड में आरोपी रहे हों, लेकिन राजनीति में उनके परिवार का दबदबा फिर भी कम नहीं हुआ। उनकी बेटी राजस्थान की ओसियां सीट से एमएलए हैं। यही नहीं मदेरणा की पत्नी लीला देवी मदेरणा कुछ समय पहले ही जोधपुर की जिला प्रमुख चुनी गई हैं।
क्या है भंवरी देवी हत्याकांड ?
36 साल की भंवरी देवी 1 सितंबर, 2011 को लापता हो गई थी। शुरुआत में मंत्री के दबाव में इस मामले की लीपापोती की कोशिश भी हुई लेकिन,राजस्थान हाई कोर्ट की फटकार के बाद तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार बर्खास्त करने पर मजबूर हुई। उसी साल 11 अक्टूबर को सीबीआई ने भंवरी देवी की गुमशुदरगी का केस अपने हाथ में लिया, जिसमें मदेरणा शुरू से संदेह के घरे में थे। भंवरी देवी जोधपुर से 120 किलोमीटर जालीवाड़ा गांव में हेल्थ सेंटर पर नर्स के तौर पर तैनात थी। उसके पति अमरचंद ने उसके लापता होते ही तत्कालीन मंत्री मदेरणा पर इसमें हाथ होने का आरोप लगाया था। इससे पहले एक सीडी सामने आई थी, जिसमें कथित रूप से उसके साथ मदेरणा और एक विधायक उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई पड़ रहे थे। इस सीडी कांड से राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया था।












Click it and Unblock the Notifications