केंद्र सरकार से मिले वेंटिलेटर में CM गहलोत ने बताई कमियां, कहा- मरीजों के लिए हो सकते हैं जानलेवा

जयपुर, मई 14। राजस्थान सरकार ने ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी के बाद अब वेंटिलेटर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, अशोक गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार पर डिफेक्टिव वेंटिलेटर देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने इन वेंटिलेटर की खरीद प्रक्रिया की जांच की मांग की है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले पीएम केयर्स फंड के जरिए राजस्थान के प्राइवेट अस्पतालों के ये सरकारी वेंटिलेटर मुहैया कराए गए थे।

Recommended Video

    Rajasthan में Corona का कहर, CM Ashok Gehlot ने Central Government पर लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Ashok gehlot

    केंद्र ने गहलोत सरकार को दिए थे 1900 वेंटिलेटर

    अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र की तरफ से राजस्थान सरकार को 1900 वेंटिलेटर मुहैया कराए गए थे। इन वेंटिलेटर की इंस्टॉलेशन और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भारत सरकार की ही थी। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के डॉक्टरों ने इन वेंटिलेटर में तकनीकी कमियां बताई हैं, साथ ही कहा है कि इनका इस्तेमाल मरीजों के लिए घातक साबित हो सकता है, इसलिए इन वेंटिलेटर की खरीद की जांच की जाए।

    क्या कमी है वेंटिलेटर में?

    अशोक गहलोत ने आगे कहा कि डॉक्टरों ने इन वेंटिलेटर में डॉक्टरों ने प्रेशर ड्रॉप की समस्या बताई है, जिसकी वजह से वेंटिलेटर लगातार 1-2 घंटे काम करने के बाद बंद हो जाते हैं। पीआईओ2 में अचानक कमी आने की समस्या है, ऑक्सीजन सेंसर और कंप्रेसर के फेल होने की समस्या है। सीएम गहलोत ने बताया कि उदयपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. लखन पोसवाल ने भी 5 अप्रैल को हुई कोविड समीक्षा बैठक में इन वेंटिलेटरों की समस्या को उठाया था। आपको बता दें कि केंद्र से मिले वेंटिलेटर में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात से भी कमियों की खबरें आती रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+