Churu: फर्जी मतदान के लिए एजेंट का सिर फोड़ा- राहुल कस्वां, वोट नहीं पैसे के लेन-देन का था मामला-SP
Rahul Kaswan vs Devendra Jhajharia Churu: आम चुनाव 2024 राजस्थान की हॉट सीट चूरू में कांग्रेस के राहुल कस्वां व भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया की किस्मत का फैसला EVM में बंद हो गया।
4 जून को मतगणना से ही पता चलेगा कि चूरू संसदीय क्षेत्र में काका भारी पड़ा या भतीजा? अबकी बार किसके मोरिया बोले? चूरू की जनता ने पहली बार देवेंद्र झाझड़िया को पहली बार या राहुल कस्वां को तीसरी बार संसद में भेजा है।

19 अप्रैल को राजस्थान की 12 सीटों पर वोट डाले गए हैं। पहले चरण की इन 12 सीटों में चूरू भी शामिल थी। चूरू में एक बूथ एजेंट का कथित फर्जी मतदान के लिए सिर फोड़ने का भी मामला सामने आया है।
राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर कर आरोप लगाए कि 'चूरू विधानसभा सीट की आसलखेड़ी ग्राम पंचायत के गांव रामपुरा पट्टा झारिया में फर्जी मतदान रोकने पर कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट विजेन्द्र जाखड़ का सिर फोड़ दिया गया।
कस्वां का यह भी आरोपी है कि आरोपियों ने जाखड़ व उनकी बेटी के साथ गाली गलौच भी की। आरोपी उनको दो दिन से धमकी दे रहे थे, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें विजेंद्र जाखड़ का कमीज खून से भरा हुआ है। वे लेटे हुए हैं और कैमरे पर अपने साथ पूरी घटना बता रहे हैं।
उध्र, चूरू एएसपी लोकेंद्र दादरवाल ने बताया कि मामला फर्जी मतदान का नहीं बल्कि पैसों के लेन-देन का पुरानी रंजिश है। बूथ पर कांग्रेस के एजेंट के साथ आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
परिवादी व आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज मतदान दिवस को दोनों का आमना-सामना हुआ तो उसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मतदान का इसमें कुछ लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications