'BJP ने 9 सांसदों को टिकट दिया, इसका मतलब वो हार मान चुके हैं', चूरू में भाजपा पर बरसे सीएम गहलोत
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में 23 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चूरू दौरे पर रहे, जहां उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के साथ राजनीतिक दलों की रैलियों का भी दौर शुरू हो चुका है। इस कड़ी में मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत चूरू पहुंचे, जहां कांग्रेस के दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा की स्मृति स्थल का लोकार्पण किया।

गहलोत का पीएम मोदी पर हमला
कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी बार-बार राज्यों का दौरा करते रहते हैं। चुनाव के बाद क्या पीएम मोदी आएंगे और यहां कॉलेज खोलेंगे?...क्या वह आएंगे और यहां सड़कें बनाएंगे? पीएम मोदी क्या करेंगे?
सांसदों को टिकट देने पर दिया ये बयान
गहलोत ने बीजेपी की 41 प्रत्याशियों की सूची पर भी बयान देते हुए कहा कि वे (बीजेपी) यहां कोई चेहरा तय नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने 9 सांसदों को टिकट दिया और मैं इसे उनकी सबसे बड़ी विफलता मानता हूं। इसका मतलब है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है और इसके कारण सांसदों को मैदान में उतार रहे हैं।
Recommended Video
बीजेपी ने 41 प्रत्याशी घोषित किए
आपको बता दें कि राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। वहीं बीजेपी ने सोमवार को 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 7 सांसदों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को संकेत दिया कि राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 18 अक्टूबर के बाद आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications