rajasthan news: कोटा में भरभराकर धराशाही हुआ मकान,सीसीटीवी देख दिल दहल जाएगा आपका

rajasthan news: राजस्थान के कोटा में भरभराकर धराशाही हुए मकान में दबने से चौकीदार जगदीश की मौत हो गई और पत्नी ने भागकर जान बचाई।

कोटा के अनंतपुरा के दीनदयाल नगर में हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी और एसपी शरद चौधरी ने मौके पर पहुंच चल रहे बचाव राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

chowkidar-jagdish-died-after-being-buried-under-a-collapsed-house-in-kota-rajasthan-cctv-footage-o

भरभराकर गिरे मकान का दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयंकर है।

दरअसल कोटा में अनंतपुरा थाने के नजदीक दीनदयाल नगर इलाके में आज एक दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे मकान को धराशाही होते हुए साफ देखा जा सकता है।

मकान के मलबे में मकान का चौकीदार दब गया था जिससे उसकी मौत हो गई। चौकीदार जगदीश के साथ उसकी पत्नी भी थी लेकिन जैसे ही मकान गिरा तो पत्नी मकान से दूर भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई।

मकान करीब 20 साल पुराना बताया गया है। बताया जा रहा है कि मकान के पास में ही एक और मकान का निर्माण हो रहा था। इसकी खुदाई और नीव भरने से मकान की सतह पोली हो गई, जिसकी वजह से दो मंजिला यह मकान भर भराकर जमींदोज हो गया।

सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम में मौके पर पहुंची इसके बाद सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ अन्य राहत व बचाव दल को मौके पर बुलाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, सिटी एसपी शरद चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा।

जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके चलते यह बिल्डिंग गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सिटी एसपी शरद चौधरी का कहना है कि इस बिल्डिंग के मालिक गजेंद्र सिंह सिसोदिया हैं और इसमें जगदीश शर्मा और उनकी पत्नी केयर टेकर के तौर पर रह रहे थे।

सिटी एसपी ने बताया कि जब पुलिस और प्रशासन की टीम यहां पर पहुंची, उसके पहले ही महिला को स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकाल लिया था।

इसके बाद रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर जगदीश शर्मा को बाहर निकाला। घायल जगदीश शर्मा की स्थिति गंभीर थी और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी की हालत ठीक है. उन्हे एमबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नींव दरकने से हुआ है हादसा: स्थानीय लोगों ने बताया कि पड़ोस में ही एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें पिलर खड़े करने के लिए जेसीबी से बड़े-बड़े खड्डे खोदे गए थे। इसी के चलते इस मकान की नींव दरक गई और यह मकान गिर गया। हालांकि इस बिल्डिंग में पहले कुछ लोग रहते थे। उन्होंने बताया कि मकान करीब 15 साल पहले बनकर तैयार हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+